Toronto Masters: राफेल नडाल टोक्‍यो ओलंपिक के बाद एक और टूर्नामेंट से बाहर

Toronto Masters: राफेल नडाल टोक्‍यो ओलंपिक के बाद एक और टूर्नामेंट से बाहर

[ad_1]

नई दिल्‍ली. राफेल नडाल (Rafael Nadal) बाएं पैर की चोट के कारण नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गए हैं, जिससे उनकी यूएस ओपन की तैयारियों को झटका लगा है. 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल के स्थान पर फेलिसियानो लोपेज को इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के ड्रॉ में शामिल किया गया है. लोपेज क्वालीफाइंग में हार गए थे.
कनाडा के इस टूर्नामेंट में 5 बार के चैंपियन नडाल ने कहा कि मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं टेनिस खेलने का पूरा आनंद लूं. आज इस दर्द के साथ मैं उसका आनंद नहीं उठा सकता. स्‍टार खिलाड़ी नडाल पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में खेले थे.

उन्होंने पहले मैच में जैक सॉक को हराया, लेकिन दूसरे मैच में लॉयड हैरिस से हार गये थे. ये दोनों मैच तीन सेट तक चले थे. नडाल वहां भी पैर के दर्द से परेशान थे. फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद यह उनका लगभग दो महीने में पहला टूर्नामेंट था. नडाल चोट के कारण विंबलडन और टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics)  में नहीं खेल पाये थे.

पहले प्रकाशित : 12 अगस्त, 2021, 01:00 IST

[ad_2]