Sikar Weather: शेखावटी में 3 दिनों तक रहेगी तेज सर्दी, फसलों के नुकसान की है संभावना! किसान न करें ये गलती

Sikar Weather: शेखावटी में 3 दिनों तक रहेगी तेज सर्दी, फसलों के नुकसान की है संभावना! किसान न करें ये गलती

[ad_1]

आखरी अपडेट:29 जनवरी, 2025, 08:29 है

Sikar Weather: शेखावटी क्षेत्र में मौसम विभाग ने 3 दिन तक तेज सर्दी रहने का अनुमान जताया है. न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से फसलों के नुकसान की आशंका है. वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शेखावाटी क्षेत्…और पढ़ें

एक्स

सीकर में सर्दी का सितम जारी

हाइलाइट्स

  • शेखावटी में 3 दिन तक तेज सर्दी का अनुमान.
  • फसलों को नुकसान की संभावना, किसान रात को सिंचाई न करें.
  • दिन में मौसम साफ रहने से कुछ राहत मिलेगी.

सीकर:- शेखावाटी क्षेत्र के मौसम में बदलवा का दौर जारी है. तापमान बहुत कम रहने से सर्दी का असर तेज हो गया है. सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है. ऐसे में शेखावाटी इलाकों में रातें फिर से ठंडी हो गई हैं. फिलहाल मौसम विभाग ने पाळे की आशंका नहीं जताई है. लेकिन, कई इलाकों में फसलों पर बर्फ तक जमने लगी है. वहीं, किसानों के अनुसार जिले में तापमान के लगातार कम होने से रबी की फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ने लगी है. किसान बताते हैं, कि ऐसे मौसम में गेहूं-जौ की फसलों में पीलापन आने लगता है. वहीं सरसों, मैथी व सब्जियों की फसलों के झुलसने की संभावना बनी हुई है.

ये रहा शेखावाटी का तापमान
आपको बता दें, कि फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम 0.0 डिग्री दर्ज किया गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम माइनस 0.5 डिग्री था. इसके अलावा चूरू का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वही झुंझुनू का अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट
आपको बता दें, कि मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र में आज मौसम बिल्कुल साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है. तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने से सर्दी का असर तेज रहेगा. वहीं, दिन में मौसम साफ रहने से कुछ राहत मिलेगी. इसके अलावा सर्दी बढ़ने की वजह से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है.

रात को सिंचाई नहीं करें किसान
बता दें, कि अचानक न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से फसलों पर असर पड़ सकता है. सर्दी से फसलों को नुकसान की आशंका है. कृषि विभाग के अनुसार किसान रात को सिंचाई नहीं करें. वहीं, उन्नत किसान जवान सिंह दून ने बताया, कि इस समय सरसों में दाना बनने की अवस्था है, ऐसी स्थिति में ज्यादा सर्दी से नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है.

homerajasthan

शेखावटी में 3 दिनों तक रहेगी तेज सर्दी, किसान न करें ये गलती!

[ad_2]