Shri Krishna Janmashtami 2024: अपने लाडले को देना चाहते हैं कान्हा का मनमोहक रूप? जानें श्रृंगार का सिंपल तरीका

Shri Krishna Janmashtami 2024: अपने लाडले को देना चाहते हैं कान्हा का मनमोहक रूप? जानें श्रृंगार का सिंपल तरीका

[ad_1]

Shri Krishna Janmashtami 2024 लड़कों के लिए पोशाक: भगवान विष्‍णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन यानी श्री कृष्ण जन्माष्टमी देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन को विशेष बनाने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को बाल गोपाल यानी नन्हे कृष्ण और राधा का रूप देने की तैयारी में जुट जाते हैं. अगर आप भी अपने लाडले को कान्हा के रूप में सजाने की सोच रहे हैं तो यहां कुछ आसान और प्‍यारा तरीका दिए जा रहे हैं. इन सुझावों की मदद से आप अपने बच्चे को इस खास अवसर पर खूबसूरत कान्हा लुक दे सकते हैं और त्‍योहार का मजा दोगुना कर सकते हैं.

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर इस तरह सजाएं अपने लाडलों को (जन्माष्टमी पोशाक बेबी बॉय के लिए)

बाल गोपाल के पोशाक- बाल गोपाल के रूप में बच्चे को सजाने के लिए सबसे पहले आपको पारंपरिक पोशाक अरेंज करनी होगी. इसके लिए आप पीले, सफेद या केसरिया रंग का धोती-कुर्ता खरीद लें. अगर आप इन पर सुनहरे रंग का गोटा लगवा लें तो ये और भी खूबसूरत लगेगा. आप चाहें तो मोरपंखी प्रिंट वाला धोती-कुर्ता भी खरीद सकते हैं.

मुकुट और मुरली- श्रीकृष्ण के लुक को कंप्‍लीट बनाने के लिए आप मोर पंख लगा मुकुट खरीदें. ध्‍यान रहे कि ये आपके बच्‍चे के सिर पर अच्‍छी तरह अटक सके. इस तरह आपका बच्‍चा बाल गोपाल की तरह ही क्‍यूट लगेगा. इसके साथ एक छोटी-सी मुरली लें, जिसे या तो बच्‍चे के कमर में अटका दें या उसके हाथ में थमा दें.

आभूषण और गहने- जब तक आप कान्हा के आउटफिट के साथ हल्‍के गहने नहीं पहनाएंगे, उनका लुक अधूरा लगेगा. इसके लिए आप मोतियों की माला, कड़े और बाजूबंद का इंतजाम पहले ही कर लें. अपने बाल गोपाल के लिए कमरबंध या करधनी और पायल का इंतजाम भी जरूर कर लें.

इसे भी पढ़ें: बच्‍चे नहीं करते अपना काम? आपकी 5 गलतियां इसकी वजह, आत्‍मनिर्भर बनाने के लिए पेरेंटिंग स्‍टाइल में लाएं ये बदलाव

सिंपल मेकअप और तिलक- बाल गोपाल के श्रृंगार के लिए आप हल्का मेकअप का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए बच्चे के चेहरे पर हल्का गुलाबी ब्लश, माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक और आंखों को काजल लगा सकते हैं.

इस तरह आपका बच्‍चा बाल गोविंद के रूप में काफी क्‍यूट लगेगा और आपका त्‍योहार यादगार बन जाएगा.

इसे भी पढ़ें:कैसे समझूं बेबी को किस फूड से है एलर्जी?, डॉक्टर से जानें इसका जवाब, फीडिंग करते वक्त नहीं होगी टेंशन

टैग: जीवनशैली, भगवान कृष्ण, पालन-पोषण संबंधी सुझाव, Sri Krishna Janmashtami

[ad_2]