Sawai Madhopur: शिवाड़ के घुश्मेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशेष पूजा के साथ हुआ रुद्राभिषेक

Sawai Madhopur: शिवाड़ के घुश्मेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, विशेष पूजा के साथ हुआ रुद्राभिषेक

[ad_1]

राजस्थान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के शिवाड़ कस्बे में स्थित घुश्मेश्वर महादेव मंदिर में पांच दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। घुश्मेश्वर महादेव को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल माना जाता है, जिससे यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। आज हजारों की तादाद में श्रद्धालु दूरदराज से शिवाड़ पहुंचे और कतारबद्ध होकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

ट्रेंडिंग वीडियो

घुश्मेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता है, जो इसे धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाता है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पांच दिनों तक विविध धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं और भगवान शिव के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके उत्साह को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। मेले में सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंदिर के पुजारियों और ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। भव्य शृंगार और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजे मंदिर परिसर ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

[ad_2]