RPSC के स्कूल लेक्चरर फॉर्म में संशोधन कल से: आवेदन भी विड्रॉ कर सकेंगे, 17 से 21 नवंबर के बीच प्रस्तावित हैं एग्जाम – Ajmer News

RPSC के स्कूल लेक्चरर फॉर्म में संशोधन कल से:  आवेदन भी विड्रॉ कर सकेंगे, 17 से 21 नवंबर के बीच प्रस्तावित हैं एग्जाम – Ajmer News

[ad_1]

RPSC की ओर से स्कूल लेक्चरर (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन 17 से 21 नवंबर 2024 तक करवाया जाना प्रस्तावित है। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में 20 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म ति

.

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में पात्रता की शर्तों के अनुरूप ही संशोधन मान्य होंगे। विज्ञापन की शर्तें पूर्वानुसार ही रहेंगी। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया

संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटिजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्र्यूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा।

इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव नहीं होने पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के अंतर्गत एवं आयोग की आगामी भर्ती प्रक्रिया से वंचित करने की कार्रवाई की जा सकती है।

[ad_2]