Rajasthan News : सुरक्षा बलों की सतर्कता से पकड़ा गया पोकरण मिलिट्री स्टेशन में घुसा संदिग्ध, रातभर चली पूछताछ

Rajasthan News : सुरक्षा बलों की सतर्कता से पकड़ा गया पोकरण मिलिट्री स्टेशन में घुसा संदिग्ध, रातभर चली पूछताछ

[ad_1]

पकड़ा गया संदिग्ध
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


जैसलमेर जिले के पोकरण मिलिट्री स्टेशन में एक संदिग्ध को परिसर से घूमते हुए पकड़ लिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते तारबंदी को पार कर आर्मी गेट के अंदर दाखिल हुए इस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने देर रात संदिग्ध से गहन पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम हसीद फरीदी उर्फ बबलू बताया। उसने दावा किया कि वह लखनऊ के अमीनाबाद का निवासी है, लेकिन बातचीत में वह मराठी, हिंदी और अंग्रेजी शब्दों का मिश्रण इस्तेमाल कर रहा था, जिससे सुरक्षा बल के अधिकारियों का संदेह और गहरा गया।

ट्रेंडिंग वीडियो

आर्मी जवानों द्वारा संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है, उसके पास एक बैग था, जिसमें सिर्फ कुछ कपड़े और एक मोबाइल चार्जर था, लेकिन फोन नहीं था। मिलिट्री इंटेलिजेंस ने जब उससे मोबाइल के बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। संदिग्ध द्वारा बताई गई ठहरने की लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वहां भी उसका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

फिलहाल मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पूछताछ के बाद संदिग्ध को पुलिस के हवाले कर दिया है। अब संयुक्त जांच एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ करेंगी, जिससे कई अहम खुलासे हो सकते हैं। यह संदिग्ध गिरफ्तारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले भी इसी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस पकड़ा गया था।

[ad_2]