Punjab : अब अमृतसर में शराब ठेकेदार के घर के बाहर ग्रेनेड हमला, सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार तीन आरोपी

Punjab : अब अमृतसर में शराब ठेकेदार के घर के बाहर ग्रेनेड हमला, सीसीटीवी में दिखे बाइक सवार तीन आरोपी

[ad_1]

वीडियो पकड़ो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमृतसर में बुधवार रात एक और ग्रेनेड हमला हुआ।  इस बार ये धमाका बटाला रोड के कस्बा जयंतिपुर में शराब कारोबारी के घर के बाहर हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिल सवार युवक शराब कारोबारी के घर के बाहर आए। उन्होंने शराब कारोबारी के घर के बाहर ग्रेनेड फैंका और फरार हो गए। पुलिस मामले की जाच में जुटी है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार एक युवक मोटरसाइकिल से उतरा और एक हथगोलानुमा वस्तु पप्पू जयंतिपुरिया के घर की तरफ फेंका। सीसीटीवी में चिंगारियां निकलती भी साफ दिखाई दीं। वहीं, एसएसपी रूरल चरणजीत सिंह सोहल ने जानकारी दी कि पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच की जा रही है।

[ad_2]