Pak vs Ban Test: बाबर आजम फिर फेल, दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की हालत पतली

Pak vs Ban Test: बाबर आजम फिर फेल, दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की हालत पतली

[ad_1]

रावलपिंडी. पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर से अपने ही घर पर नाकाम हुई. पहला मुकाबला बुरी तरह से हारने के बाद दूसरे मैच में भी मेजबान टीम की हालत पतली हो गई है. पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम महज 274 रन ही बना पाई. पूर्व कप्तान बाबर आजम ने फिर निराश किया और बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे. पहले दिन बारिश की वजह से मैच नहीं खेला जा सका था. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 रन बनाए थे.

ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने 61 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे बांग्लादेश को दूसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत शुरुआत दी. शनिवार को पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में महज 274 रन पर ऑल आउट हो गई. टेस्ट मैचों में मेहदी ने 10वीं बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा किया. उन्हें कंधे की चोट से टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद का अच्छा साथ मिला. तस्कीन ने 57 रन पर तीन विकेट चटकाकर टेस्ट मैच अपनी वापसी को खास बनाया.

[ad_2]