OYO होटल रूम में चेक-इन करते ही करें यह काम, GF के साथ करने वाले हैं स्टे तो जरूर देखें ये संदिग्ध जगहें, वरना…

OYO होटल रूम में चेक-इन करते ही करें यह काम, GF के साथ करने वाले हैं स्टे तो जरूर देखें ये संदिग्ध जगहें, वरना…

[ad_1]

अपने होटल के कमरों की जाँच करने के तरीके: अगर आप भी ट्रैवल पर निकलने की सोच रहे हैं और ठहरने के लिए रूम बुक करने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए है. होटल बुक करते हुए हम यह चेक करना भूल जाते हैं कि वह कितना सेफ है, कहीं वह आपके प्राइवेट पल को रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा? इन सभी चीजों के बारे में जानना बहुत जरूरी है. अधिकतर लोग OYO होटल्स में चेक-इन करते हैं, जाने से पहले जान ले कुछ जरूरी बातें…

जब भी आप रूम बुक करें तो लोगों के फीडबैक को जरूर चेक करें. जब आपने रूम को बुक कर लिया हो तो उसकी सफाई देखें. वॉशरूम को जरूर चेक करें. वॉशरूम में जरूरतमंद चीजों का होना बहुत जरूरी है, अगर हाइजीन मेंटेन रहेगा तो आपके हेल्थ पर बुरा असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा वहां के संदिग्ध जगहों को चेक करें कहीं कैमरा तो नहीं लगा है, इसे जरूर चेक कर लें.

कमरे में घुसने के बाद उसे पूरा अंधेरा कर दें. इसके अपने फोन का कैमरा ऑन कर लें. जहां घड़ी, अलमारी, बेड, शीशा, पंखा, टीवी, लाइट और फूलदान हो वहां आप अपने फोन का कैमरा ओपन करके डिस्प्ले  पर नजर डालें. डिस्प्ले पर कोई भी हल्का ब्लिप हो तो समझें जरूर कोई कैमरा मौजूद है. छिपे हुए कैमरे से निकलने वाली रोशनी को आप अपने कैमरे के लेंस द्वारा छोटी रोशनी के रूप में देख सकेंगे.

कैमरा डिटेक्टर
जासूसी कैमरा का पता लगाने के लिए आप अपने साथ एक डिटेक्टर रखें. मार्केट में आपको जासूसी कैमरा का पता लगाने वाले डिटेक्टर मिल जाएंगे. जासूसी कैमरा का पता लगाने का एक और तरीका है. आप अपने फोन में डिटेक्टर डाउनलोड कर सकते हैं.

सेफ्टी के लिए अपने कमरे के दरवाजे पर कप लटकाएं
हर होटल्स में कमरे की चाभी एक ही नहीं होती है, एक कॉमन चाभी भी होती है. इसलिए अपने रूम में रात को सोते हुए दरवाजे पर कप लटका दें, ताकि अगर कोई बाहर से खोलने की कोशिश करे तो वह कप गिर जाए और आपको पता चल जाए कि रूम के बाहर कोई है और आप सचेत हो जाओ.

रूम की कई चीजों को जाते ही न छुएं
अक्सर हम रूम में घुसकर टीवी का रिमोट, लाइट की स्विच या कोई भी चीज छुने लगते हैं. हमें इससे बचना चाहिए. रूम में घुसने के बाद आप कोई भी चीज को बिना सेनेटाइज किए न छुएं और बेडशीट पर अपना खुद का सेनिटाइजर स्प्रे करें.

टैग: जीवनशैली, सुरक्षा टिप्स, युक्तियाँ और चालें, नया चलन में है

[ad_2]