NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या: मुंबई में दफ्तर के बाहर 3 गोलियां मारीं; दो आरोपी पकड़े गए, एक UP-दूसरा हरियाणा का, तीसरा फरार

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या:  मुंबई में दफ्तर के बाहर 3 गोलियां मारीं; दो आरोपी पकड़े गए, एक UP-दूसरा हरियाणा का, तीसरा फरार

[ad_1]

मुंबई4 मिनट पहलेलेखक: मुंबई से आशीष तिवारी और आशीष राय

  • कॉपी लिंक

बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर नकाबपोश हमलावरों ने उन पर 3 गोलियां चलाईं। (फाइल फोटो)

मुंबई में NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल के पास उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर उन पर 9.9mm की 3 गोलियां चलाई गईं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाबा सिद्दीकी शनिवार रात करीब 9.30 बजे ऑफिस से निकले थे। तभी एक कार से तीन लोग बाहर निकले। तीनों ने मुंह पर रूमाल बांधा हुआ था। उन्होंने दो बंदूकों से 6 राउंड गोलियां फायरिंग की। 2 गोलियां सिद्दकी के पेट पर और 1 सीने पर लगी। 1 गोली सिद्दीकी के साथ मौजूद शख्स के पैर में लगी। वहीं, दो गोलियां सिद्दीकी की कार पर भी लगीं।

सूत्रों के मुताबिक हमले के वक्त स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। मौके पर CCTV भी नहीं थे। सिद्दीकी की कार बुलेटप्रूफ थी, फिर भी बुलेट शीशे में घुसी। माना जा रहा है कि हमलावरों के पास एडवांस्ड पिस्टल थी। सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। उन्हें Y लेवल की सुरक्षा भी मिली थी। फिर भी उनके साथ कॉन्स्टेबल नहीं थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक मामले की जांच कर रहे हैं। CM एकनाथ शिंदे ने कहा- दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनमें से एक यूपी का है, दूसरा हरियाणा का है। तीसरा आरोपी फरार है।

बाबा सिद्दीकी पर हमले की लोकेशन

बाबा सिद्दीकी की हत्या से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार पढ़ें…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी से जुड़ी 2 खबरें

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CM एकनाथ शिंदे अस्पताल ने निकले

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान लीलावती अस्पताल पहुंचे

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहनवाज हुसैन बोले- सिद्दीकी का बिहार में भी बड़ा नाम था।

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन बोले- बाबा सिद्दीकी की हत्या बहुत दुखद है। वे वरिष्ठ नेता थे और एनडीए में थे। बांद्रा इलाके में उनका बड़ा नाम था। वे बिहार के रहने वाले थे। मुंबई में उन्होंने बड़ा नाम कमाया था। 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, एक फरार है। शिवसेना-बीजेपी के राज में कोई भी हत्या करके बच नहीं सकता। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

08:22 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर बोले- अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी दिल की धड़कनें बंद हो चुकी थीं

लीलावती अस्पताल के डॉ. नीरज उत्तामनी ने ने कहा- उन्हें 12 अक्टूबर को रात 9:30 बजे NHRC इमरजेंसी में लाया गया। उनकी हालत बहुत खराब थी। उनकी पल्स नहीं चल रही थी। दिल की धड़कने भी बंद हो चुकी थीं। उनका बहुत खून बह चुका था। उन्हें तुरंत ही ISU में शिफ्ट किया गया। उन्हें होश में लाने के लिए बहुत कोशिश की गई, लेकिन हम उन्हें होश में नहीं ला पाए। रात 11:27 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

08:00 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सिद्दीकी परिवार से मिलने के बाद संजय दत्त अस्पताल से निकले

07:57 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बोले- हत्या के पीछे कौन, इसकी जांच हो

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा- यह बहुत दुखद घटना है। वे लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा रहे। वे महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इस सब के पीछे कौन है। इसका मतलब यही है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नहीं है।

07:50 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

क्राइम सीन पर फॉरेंसिक टीम पहुंची

07:35 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले- बीच मुंबई में हत्या विश्वास करना कठिन है

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- यह अविश्वसनीय है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह विश्वास करना कठिन है कि इतने वरिष्ठ राजनेता की बीच मुंबई में हत्या कर दी गई।

07:22 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी के बेटे और कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी अस्पताल पहुंचे

07:20 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

प्रिया दत्त लीलावती अस्पताल पहुंचीं

07:03 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

पुलिस सूत्रों के हवाले से तीनों आरोपियों की तस्वीर

07:02 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा सिद्दीकी की कार का फुटेज

07:00 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

15 दिन पहले सिद्दीकी ने अपनी जान को खतरा बताया था

जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी ने 15 दिन पहले बताया था कि उनकी जान को खतरा है। इस बारे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बताया गया। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से उन्हें वाई लेवल की सुरक्षा दी गई थी।

07:00 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

शिवसेना उद्धव गुट के नेता बोले- सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल

06:59 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

दाऊद ने धमकाया था- फिल्म बनेगी ‘एक था MLA’

कई बार बाबा सिद्दीकी को बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच ब्रिज कहा गया। संजय दत्त और बाबा करीबी दोस्त हैं। उन पर दाऊद इब्राहिम की D कंपनी से भी जुड़े होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।

हालांकि, सामना में छपी एक खबर के अनुसार, मुंबई की एक जमीन को लेकर बाबा सिद्दीकी और दाऊद के करीबी अहमद लंगड़ा के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छोटा शकील ने बाबा को धमकी दी थी कि वे मामले से दूर रहे। इसकी शिकायत बाबा ने मुंबई पुलिस से की थी जिसके बाद अहमद लंगड़ा को मकोका के तहत गिरफ्तार किया गया था।

कहा ये भी जाता है कि इस बात से नाराज होकर दाऊद ने फोन पर बाबा को धमकाते हुए कहा था कि रामगोपाल वर्मा से बोलकर तुम्हारी फिल्म बनवा दूंगा, ‘एक था MLA’।

06:59 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

बाबा की इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं बॉलीवुड सेलिब्रिटी

इस साल मार्च में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी। इसमें सलमान खान ने शिरकत की।

इस साल मार्च में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी थी। इसमें सलमान खान ने शिरकत की।

बाबा सिद्दीकी हर साल रमजान के दौरान अपनी इफ्तार पार्टी के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसमें राजनीतिक हस्तियों के साथ बड़े फिल्मी सितारे भी शामिल होते हैं। उनकी पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान और शाहरुख खान तक नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि सलमान और शाहरुख के बीच सुलह भी बाबा सिद्दीकी ने ही कराई थी।

06:59 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सिद्दीकी ने कहा था- कांग्रेस ने मुझे करी पत्ते जैसे इस्तेमाल किया

NCP की सदस्यता लेने के बाद बाबा सिद्दीकी ने कहा था- कांग्रेस में मुझे करी पत्ते की तरह इस्तेमाल किया गया, जिसका काम सिर्फ स्वाद बढ़ाना होता है। जब आपकी बात न सुनी जाए तो आप किनारा कर ही लेते हैं। अब चिड़िया खेत चुग गई है।

सिद्दीकी ने कहा- मैं 48 साल तक कांग्रेस से जुड़ा रहा। इतने समय में लोगों की जिंदगी निकल जाती है। मैं मोटी चमड़ी का नहीं हूं। इसलिए मुझे पार्टी छोड़ते वक्त दुख हुआ। रोज रोने से अच्छा है कि आप दूर हो जाएं। कांग्रेस को सिर्फ वोट चाहिए। उन्हें कुछ देना नहीं है।

बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं।

बाबा सिद्दीकी ने 19 जून 2020 में राहुल गांधी के जन्मदिन पर उनके साथ अपनी ये तस्वीर शेयर की थी। कैप्शन में लिखा था- आप हर आम आदमी की आवाज हैं। एक निडर नेता हैं, जो हमेशा अपनी बात रखते हैं।

06:58 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी, 10 को NCP जॉइन की थी

तस्वीर 10 फरवरी की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उस समय कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी NCP (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे।

तस्वीर 10 फरवरी की। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उस समय कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी NCP (अजीत पवार गुट) में शामिल हुए थे।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने इसी साल 8 फरवरी को कांग्रेस छोड़ी थी। 2 दिन बाद 10 फरवरी को अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल हो गए थे। सिद्दीकी ने मुंबई में डिप्टी सीएम अजित पवार और NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल सहित दूसरे नेताओं की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी।

06:58 अपराह्न12 अक्टूबर 2024

  • कॉपी लिंक

सिद्दीकी छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े रहे

बाबा सिद्दीकी का पूरा नाम बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी है। वे 1977 में अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। बाबा ने मुंबई के एमएमके कॉलेज से पढ़ाई की। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा साल 1992 और 1997 में दो बार बीएमसी नगर निगम पार्षद चुने गए।

इसके बाद बाबा 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं और मुंबई युवा कांग्रेस के नेता भी हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]