Multibagger Stock : 50 रुपये से कम कीमत वाले 4 शेयरों ने किया बड़ा धमाल

Multibagger Stock : 50 रुपये से कम कीमत वाले 4 शेयरों ने किया बड़ा धमाल

[ad_1]

हाइलाइट्स

स्‍प्राइट एग्रो शेयर की एक साल पहले कीमत केवल 68 पैसे थी. अब यह मल्‍टीबैगर स्‍टॉक 32.58 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वर्धमान पॉलीटेक लिमिटेड शेयर में भी अच्‍छा-खासा उछाल आया है.

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौन सा शेयर आपको मालामाल कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता. कई बार महंगा स्‍टॉक निवेशक की लुटिया डूबो देता है और पेनी स्‍टॉक मालामाल कर देता है. इसलिए बाजार जानकार निवेशकों को शेयर की कीमत नहीं, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल, बिजनेस मॉडल और भविष्‍य की योजनाओं को देखकर किसी स्‍टॉक में पैसा लगाने की सलाह देते हैं. पिछले एक साल में भारतीय शेयर बाजार ने कई मल्‍टीबैगर स्‍टॉक दिए हैं. जिन शेयरों ने मल्‍टीबैगर रिटर्न दिया है, उनमें कुछ ऐसे शेयर भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 50 रुपये से कम है.

आपको भी अगर मल्‍टीबैगर स्‍टॉक की तलाश है तो आप स्‍प्राइट एग्रो शेयर, हिन्‍दुस्‍तान मोटर्स शेयर, वर्धमान पोलिटैक्‍स शेयर या फिर विपुल लिमिटेड शेयर में किसी एक स्‍टॉक में निवेश कर सकते हैं. आज हम आपको सालभर में ही निवेशकों को मालामाल करने वाले शेयरों की विस्‍तार से जानकारी देंगे.

ये भी पढ़ें- Stock Market : पैसा बरसा रहे हैं ये वाले IPO! कई दे चुके 200-400 फीसदी लिस्टिंग गेन, लोग भी जमकर लगा रहे दांव

स्‍प्राइट एग्रो शेयर (Spright Agro share)
स्‍प्राइट एग्रो शेयर की का करंट प्राइस 32.58 रुपये है. इस शेयर ने एक साल में निवेशकों को 4691 फीसदी रिटर्न दिया है. सालभर पहले इस शेयर की कीमत मात्र 0.68 पैसे थी. साल 2024 में अब तक यह शेयर 310 फीसदी निवेशकों को दे चुका है. पिछले छह महीने में इस शेयर की कीमत में 558 फीसदी का भारी-भरकम उछाल आया है. स्‍प्राइट एग्रो का बाजार पूंजीकरण 1,636.39 करोड़ रुपये है.

हिन्‍दुस्‍तान मोटर्स शेयर्स (Hindustan Motors Share)
हिन्‍दुस्‍तान मोटर्स लिमिटेड के शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा तीन गुना बढा दिया है. कभी एंबेसडर कार बनाने वाली इस कंपनी के शेयर की कीमत वर्तमान में 37.20 रुपये है. 24 मई, 2023 को इस शेयर की कीमत 13.85 रुपये थी. साल 2024 में यह मल्‍टीबैगर स्‍टॉक 113 फीसदी उछला है. पिछले एक महीने में इस शेयर में 27 फीसदी से ज्‍यादा का उछाल आया है.

वर्धमान पालीटेक्‍स लिमिटेड शेयर (Vardhman Polytex Share)
वर्धमान पालीटेक्‍स शेयर का नाम भी 50 रुपये से कम कीमत वाले उन शेयरों की लिस्‍ट में हैं, जिन्‍होंने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है. एक साल पहले इस मल्‍टीबैगर शेयर की कीमत 4.75 रुपये थी जो अब करीब 110 फीसदी बढकर 9.95 रुपये हो चुकी है. यह शेयर साल 2024 में अब तक निवेशकों को 71 फीसदी मुनाफा दे चुका है.

विपुल लिमिटेड शेयर (विपुल लिमिटेड शेयर)
विपुल लिमिटेड शेयर ने भी निवेशकों को जबरदस्‍त मुनाफा दिया है. सालभर पहले इस शेयर की कीमत 17 रुपये थी जो अब बढकर 40 रुपये हो चुकी है. इस तरह इस अ‍वधि में इस मल्‍टीबैगर शेयर ने निवेशकों को 137 फीसदी मुनाफा दिया है. पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत में 23 फीसदी का उछाल आया है.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)

टैग: व्यापार समाचार, पैसा कमाने के टिप्स, मल्टीबैगर स्टॉक, शेयर बाज़ार, आज शेयर बाज़ार

[ad_2]