Mahashivratri Vrat Special: महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार के लिए बनाएं टेस्‍टी साबूदाना खिचड़ी, नोट करें सिंपल रेसिपी

Mahashivratri Vrat Special: महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार के लिए बनाएं टेस्‍टी साबूदाना खिचड़ी, नोट करें सिंपल रेसिपी

[ad_1]

आखरी अपडेट:20 फरवरी, 2025, 10:53 IST

Sabudana Khichdi Recipe: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2025) मनाई जाएगी. इस दिन आप व्रत के लिए स्‍वादिष्‍ट सात्विक साबुदाना की खिचड़ी बना सकते हैं और परिवार को खिला सकते हैं. जानते हैं इसे बनाने का परफ…और पढ़ें

अगर आप भी महाशिवरात्रि के व्रत में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो साबूदाना खिचड़ी जरूर ट्राई करें.Image: Canva

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि व्रत में साबूदाना खिचड़ी बनाएं.
  • साबूदाना खिचड़ी हल्की, स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है.
  • साबूदाना, आलू, मूंगफली और मसालों से बनाएं.

Mahashivratri Vrat Special Sabudana Khichdi: महाशिवरात्रि(Mahashivratri 2025) का पर्व भगवान शिव की आराधना और उपवास के लिए विशेष महत्व रखता है. इस साल 26 फरवरी को इस खास पर्व को मनाया जाएगा. इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और केवल फलाहार या सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं. व्रत में शरीर को ऊर्जा देने के लिए साबूदाना खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प है. यह हल्की, स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. अगर आप भी महाशिवरात्रि के व्रत में कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो साबूदाना खिचड़ी जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान तरीका.

साबूदाना खिचड़ी बनाने का तरीका-

आवश्यक सामग्री-
– 1 कप साबूदाना
– 1 मध्यम आकार का उबला आलू (कटा हुआ)
– 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
– 2 टेबलस्पून मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
– 1 टेबलस्पून घी
– 1/2 टीस्पून सेंधा नमक
– 1/2 टीस्पून जीरा
– 1 टेबलस्पून नींबू का रस
– 2 टेबलस्पून हरा धनिया (कटा हुआ)

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि-
सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि पानी साबूदाना के ऊपर सिर्फ थोड़ा ही हो, जिससे यह ज्यादा चिपचिपा न हो जाए. भीगने के बाद साबूदाना को अच्‍छी तरह साफ पानी से धोकर छान लें. इससे अतिरिक्त पानी अच्‍छी तरह निकाल दें और दानों को अलग कर लें.

इसे भी पढ़ें:बिना झंझट, बिना झिकझिक! मिनटों में ऐसे बनाएं टेस्टी आलू-गोभी, फटाफट होगा तैयार, मिलेगा हल्का और हेल्दी खाना

अब एक पैन को गैस पर रखें और इसमें घी गरम करें. छौंक लगाने के लिए उसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब उबले हुए आलू और दरदरी कुटी मूंगफली डालें और हल्का भून लें. 2 से 3 मिनट के बाद इसमें भीगा हुआ साबूदाना और सेंधा नमक डालकर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.

जब साबूदाना पारदर्शी दिखने लगे तो समझ जाएं कि यह पकने लगा है. अब गैस बंद करें और अंत में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. आप साबूदाना खिचड़ी को दही या फलाहारी चटनी के साथ परोस सकते हैं.

यह व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट को दिनभर भरा भी रखती है. इस महाशिवरात्रि पर घर में इसे बनाएं और उपवास में भी स्वाद का आनंद लें.

होमेलिफ़ेस्टाइल

महाशिवरात्रि व्रत में फलाहार के लिए बनाएं टेस्‍टी साबूदाना खिचड़ी, रेसिपी पढ़े

[ad_2]