Jalore LS Election Results Live: क्या बेटे के लिए गहलोत का जादू चलेगा या BJP जीतेगी? मतगणना की प्रक्रिया शुरू

Jalore LS Election Results Live: क्या बेटे के लिए गहलोत का जादू चलेगा या BJP जीतेगी? मतगणना की प्रक्रिया शुरू

[ad_1]

07:15 पूर्वाह्न, 04-जून-2024

Jalore Lok Sabha Election Result: 181 राउंड की काउंटिंग होगी

लोकसभा सीट जालोर-सिरोही के लिए मतदान की गणना के लिए 181 राउंड की काउंटिंग होगी। वीर वीरमदेव महाविद्यालय में सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो होगी। सुबह नौ बजे पहला रुझान सामने आएगा। इसमें पता चलेगा कि कौन आगे चल रहा है। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान हुआ था, यहां 62.88 प्रतिशत वोट पड़े थे।

06:48 पूर्वाह्न, 04-जून-2024

कुछ देर में खोले जाएंगे स्ट्रांग रूम

जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इससे पहले पार्टियों के प्रतिनिध और प्रत्याशी मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। कुछ देर में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे और प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू होगी।

10:56 अपराह्न, 03-जून-2024

Jalore LS Election Results Live: क्या बेटे के लिए गहलोत का जादू चलेगा या BJP जीतेगी? मतगणना की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनावों के बाद जिस दिन का इंतजार देशवासियों को था वो घड़ी आज आ गई है। चुनाव के परिणामों का जालौर वासियों को बेसब्री से इंतजार है। जालोर-सिरोही लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की टक्कर भाजपा के लुंबाराम चौधरी से है। वैभव के लिए पूर्व सीएम गहलोत ने यहां खूब प्रचार किया। यहां दोनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं।

[ad_2]