IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका, सिमलाने आउट हुए, बिश्नोई को मिली सफलता

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका, सिमलाने आउट हुए, बिश्नोई को मिली सफलता

[ad_1]

10:52 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा सातवां झटका

स्पिनर रवि बिश्नोई ने सिमलाने को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका दिया। सिमलाने 10 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका को अभी 26 गेंदों पर 39 रनों की जरूरत है और उसके तीन विकेट शेष हैं।

10:34 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: मिलर खाता खोले बिना आउट

वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का अपना पांचवां विकेट झटका और डेविड मिलर को खाता खोले बिना आउट किया। अपना चौथा ओवर डालने आए वरुण ने पहले येनसेन और फिर मिलर को लगातार दो गेंदों पर अपना शिकार बनाया। वरुण के पास हैट्रिक पूरी करने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए।

10:31 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

दक्षिण अफ्रीका को 66 रन के स्कोर पर पांचवां झटका और हेनरिच क्लासेन आउट हो गए। इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का यह इस मैच का चौथा विकेट है।

10:25 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: येनसेन पवेलियन लौटे

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए मार्को येनसेन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। वरुण इस मैच में अब तक तीन विकेट हासिल कर चुके हैं। येनसेन ने 10 गेंदों पर सात रन बनाए।

10:08 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: भारत को मिली तीसरी सफलता

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। हैंड्रिक्स 21 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

09:58 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: एडेन मार्करम आउट हुए

वरुण चक्रवर्ती ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मार्करम आठ गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए।

09:46 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: पहला विकेट गिरा

द. अफ्रीका को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने दिया। उन्होंने रयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 13 रन बना सके। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एडेन मार्करम उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

09:33 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: द. अफ्रीका की पारी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। रयान रिकल्टन और रीजा हैंड्रिक्स क्रीज पर मौजूद हैं।

09:11 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य

भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने से रोका। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।

भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा एक बार फिर असफल रहे और प्रभावित नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत को इस दौरान तीन झटके दिए। भारतीय टीम अंत तक शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी, लेकिन हार्दिक की सधी हुई पारी से लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्के येनसेन, गेराल्ड कोएट्जे, आंदिले सिमेलाने, एडेन मार्करम और निकाबायोम्जी पीटर ने एक-एक विकेट झटके।

09:00 अपराह्न, 10-नवंबर-2024

IND vs SA Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर फिलहाल हार्दिक पांड्या टिके हुए हैं और उनके साथ अर्शदीप सिंह भी मौजूद हैं। भारत ने 18 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट पर 115 रन बना लिए हैं।

[ad_2]