IIT रुड़की ने GATE में जोड़े नए कॉम्बिनेशन: अब कैंडिडेट्स सब्जेक्ट बदल पाएंगे ; 20 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें ऑप्शन

IIT रुड़की ने GATE में जोड़े नए कॉम्बिनेशन:  अब कैंडिडेट्स सब्जेक्ट बदल पाएंगे ; 20 नवंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें ऑप्शन

[ad_1]

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने GATE यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 के लिए दो नए पेपर कॉम्बिनेशन जोड़ने की घोषणा की है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने पहले एक पेपर लिया था, वे अब नए प्रोसेस से दूसरा कॉम्बिनेशन पेपर 14 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक जोड़ सकते हैं। इस बार ये एग्जाम 30 टेस्ट पेपरों के लिए होगा।

GATE 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके कैंडिडेट्स नए कॉम्बिनेशन की जानकारी के लिए IIT रुड़की की ऑफिशियल वेबसाइट iitr.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को एक ही सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन चुनना होगा

ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले से ही दो पेपर सिलेक्ट कर चुके हैं, वे अब सिर्फ अपना दूसरा पेपर बदल सकते हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो वेबसाइट पर दिए गए मौजूदा दो पेपर कॉम्बिनेशन से दूसरा पेपर जोड़ना चाहते हैं, वे पैनल्टी फीस और बेसिक चार्जेज के साथ नया पेपर जोड़ सकते हैं।

IIT रुड़की 1, 2, 15 और 16 फरवरी को GATE 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। इसके एडमिट कार्ड जनवरी में जारी हो सकते हैं।

GATE 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर कैंडिडेट्स की पसंद के मुताबिक दूसरे पेपर के कोड दिए गए हैं। इस कॉम्बिनेशन की घोषणा एप्लिकेशन के दौरान ही की गई थी।

ये टेस्ट पेपर अंग्रेजी में होंगे। दो टेस्ट पेपर देने का ऑप्शन सिलेक्ट करने वाले कैंडिडेट्स के पास टेस्ट पेपर का प्राइमरी ऑप्शन होगा।

28 अगस्त से शुरू हुआ था रजिस्ट्रेशन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट में बदलाव किया गया था। GATE का रजिस्ट्रेशन पहले 24 अगस्त से शुरू होने वाला था लेकिन फिर ये रजिस्ट्रेशन 4 दिन बाद यानी 28 अगस्त से शुरू हुआ था। रजिस्ट्रेशन की डेट के अलावा बाकी सभी डेट्स में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

GATE 2025 के लिए 26 सितंबर तक मांगे गए थे रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन विंडो 28 अगस्त से 26 सितंबर तक खुली थीं। 26 सितंबर के बाद अप्लाई करने के इच्छुक कैंडिडेट्स को लेट फीस भरनी थी। फीस जमा करने और लेट फीस की डेट 7 अक्टूबर तय की गई थी। GATE 2025 एग्जाम 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को होगा।

GATE 2025 रजिस्ट्रेशन क्वालिफिकेशन GATE एग्जाम के लिए भारत के अलावा बांग्लादेश, इथियोपिया, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात के कैंडिडेट्स एलिजिबल होंगे। M.Tech और PhD प्रोग्राम में एडमिशन चाहने वाले कैंडिडेट्स के पास इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री या इससे जुड़ी पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के लिए कोई एज बार नहीं है, लेकिन उन्हें कम से कम तीन साल में कोर्स पूरा करना होता है।

एजुकेशन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

CLAT 2025 एडमिट कार्ड जारी:1 दिसंबर को होगी परीक्षा; एक ही शिफ्ट में होगा एग्जाम

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने 15 नवंबर, 2024 को CLAT एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स 15 नवंबर, 2024 सुबह 10:30 बजे से 1 दिसंबर, 2024 दोपहर 1:30 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]