ICC वनडे रैंकिंग में गिल नंबर-2 बैटर: टॉप पर बाबर, शुभमन उनसे सिर्फ 5 पॉइंट्स पीछे; आज इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया

ICC वनडे रैंकिंग में गिल नंबर-2 बैटर:  टॉप पर बाबर, शुभमन उनसे सिर्फ 5 पॉइंट्स पीछे; आज इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाया

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गिल ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ 102 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए।

भारतीय ओपनर शुभमन गिल को वनडे रैंकिंग में टॉप-2 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले हफ्ते वे तीसरे स्थान पर थे।

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के बीच ही ICC ने बुधवार को ताजा रैकिंग जारी की।

इस सीरीज के तीसरे मैच में आज गिल ने शतक लगाया है, हालांकि इसके पॉइंट इस रैंकिंग में शामिल नहीं हैं।

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली थी, इसका फायदा उन्हें मिला है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम टॉप पर बरकरार हैं। गिल बाबर से केवल 5 पॉइंट्स पीछे हैं।

बैटिंग रैकिंग में चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में मौजूद हैं। कप्तान रोहित शर्मा को एक और विराट कोहली को 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ है।

बॉलर्स रैंकिंग में राशिद खान टॉप पर मौजूद बॉलर्स रैंकिंग में टॉप-10 में दो भारतीय कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज हैं। कुलदीप को 3 और सिराज को 4 स्थान का नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर मौजूद हैं। उनके अभी 669 पॉइंट्स हैं।

ऑलराउंडर्स रैंकिंग एक भारतीय वनडे के ऑलराउंडर्स रैंकिंग के टॉप-5 में बदलाव नहीं हुआ। टॉप-10 में केवल एक भारतीय रवींद्र जडेजा शामिल हैं। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर बरकरार हैं।

———————————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाया गया:स्पिनर को टेस्ट से गुजरना होगा

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुह्नेमन का बॉलिंग एक्शन संदिग्ध पाया गया है। उन्हें अब ICC से मान्यता प्राप्त सेंटर में टेस्ट से गुजरना होगा। जब श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कुह्नेमन टॉप विकेट टेकर थे। उन्होंने 2 मैचों में 16 विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज 2-0 से जीता था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]