GG W vs RCB W Highlights: आरसीबी ने जीत के साथ किया लीग का आगाज, गुजरात को छह विकेट से हराया

GG W vs RCB W Highlights: आरसीबी ने जीत के साथ किया लीग का आगाज, गुजरात को छह विकेट से हराया

[ad_1]

10:58 अपराह्न, 14-फरवरी -2025

आरसीबी ने छह विकेट से दर्ज की जीत

आरसीबी ने गुजरात को पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

09:58 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: शुरुआती छह ओवर के बाद स्कोर 51/2

शुरुआती दो ओवरों में दो झटकों के बाद एलिस पेरी और राघवी बिष्ट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। पावरप्ले के बाद आरसीबी का स्कोर 51/2 है।

09:38 अपराह्न, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: आरसीबी को लगे दो झटके

आरसीबी की शुरुआत झटकों के साथ हुई है। शुरुआती दो ओवरों में ही टीम ने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। मंधाना 09 और डैनी चार रन बनाकर पवेलियन लौटीं। फिलहाल क्रीज पर एलिस पैरी और राघवी बिष्ट मौजूद हैं।

09:28 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: आरसीबी की पारी शुरू

आरसीबी की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए स्मृति मंधाना और डैनी व्याट हॉज क्रीज पर मौजूद हैं।

09:24 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: उद्घाटन समारोह शुरू

महिला प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना ने ठुमके लगाकर फैंस और खिलाड़ियों का मनोरंजन किया।

09:09 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: गुजरात ने बेंगलुरु के सामने रखा 202 रन का लक्ष्य

कप्तान एश्ले गार्डनर और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में 200 रनों का आंकड़ा छू लिया। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ने दो विकेट चटकाए जबकि कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में बेथ मूनी (56) और एश्ले गार्डनर (79*) के अलावा लाउरा वोलवार्ड्ट ने छह, दयालन हेमलता ने चार, डिएंड्रा डॉटिन ने 25, सिमरन शेख ने 11 और हरलीन देओल ने नौ* रन बनाए।

08:54 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

गुजरात को चौथा झटका डिएंड्रा डॉटिन के रूप में लगा। उन्हें रेणुका सिंह ने अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिमरन शेख उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए एश्ले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं।

08:46 PM, 14-फरवरी -2025

16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 148/3

गुजरात जायंट्स की टीम अच्छी फॉर्म में नजर आ रही है। पहले मैच में दो अर्धशतक अब तक देखने को मिले हैं। बेथ मूनी ने 56 रनों की पारी खेली जबकि एश्ले गार्डनर 50 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। उनका साथ देने के लिए डिएंड्रा डॉटिन क्रीज पर मौजूद हैं।

08:32 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका प्रेमा रावत ने दिया। उन्होंने बेथ मूनी को अपना शिकार बनाया। वह 42 गेंदों में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डिएंड्रा डॉटिन उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए एश्ले गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं। 13 ओवर को बाद स्कोर 98/3 है।

08:04 PM, 14-फरवरी -2025

GG W vs RCB W Live Score: गुजरात को दूसरा झटका लगा

गुजरात को दूसरा झटका दयालन हेमलता के रूप में लगा। उन्हें कनिका अहूजा ने अपना शिकार बनाया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्ले गार्डनर क्रीज पर उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं।

[ad_2]