Funny Jokes: …जब तनाव हो जाए हावी और काम में न लगे मन, तो पढ़ लें ये मजेदार जोक्स, हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

Funny Jokes: …जब तनाव हो जाए हावी और काम में न लगे मन, तो पढ़ लें ये मजेदार जोक्स, हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

[ad_1]

आखरी अपडेट:23 फरवरी, 2025, 14:50 IST

Funny Jokes: तनाव दूर करने के लिए हंसी-मजाक जरूरी है. मजेदार जोक्स पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. बॉस के जोक पर टीम हंसी, पर एक लड़का नहीं हंसा क्योंकि उसका सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया था.

इन मजेदार जोक्स से करें दिन की शुरुआत. तनाव हो जाएगा दूर.

हाइलाइट्स

  • तनाव दूर करने के लिए हंसी-मजाक जरूरी है.
  • मजेदार जोक्स पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
  • हंसी से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.

मजेदार चुटकुले: तनाव दूर करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं. बावजूद इसके कम होने का नाम नहीं लेता है. यदि आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो रोज हंसना-हंसाना शुरू कर दें. दरअसल, हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है. ये किसी बड़ी थेरेपी से कम नहीं है. इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं हंसी के हंसगुल्ले, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर…

हंसी के हंसगुल्ले

बॉस ने जोक सुनाया तो पूरी टीम हंसने लगी, बस एक लड़का नहीं हंसा…
बॉस ने पूछा- क्या तुम्हें मेरा जोक समझ नहीं आया?
लड़का- सर, मेरा सलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है…

जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
गोलू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है.
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे…?

गोलू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
मिनी- यही कि, समय के साथ लोग बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले.
गोलू- ओह! वह कैसे?
मिनी- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी…

पानी जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो हंस रहा था.
दूसरे यात्री ने पूछा- हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया…

टीचर- बच्चों को ज्ञान का पाठ पढ़ाते हुए…
बताओ क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
गोलू- सर, पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए…

लड़की दुकानदार से- आटा दे दीजिए भाइया.
दुकानदार- हमारे पास पतंजलि का है बेटा.
लड़की- मुझे तो आशीर्वाद चाहिए था.
दुकानदार- सदा सुखी रहो बेटा…

संता- ये लड़की बहुत सुन्दर है.
बंता- मैं तो इसका नाम भी जानता हूं…
संता- क्या नाम है? मैं उसे फेसबुक पर खोजूंगा…
बंता- यह बैंक मैं काम करती है, इसके काउन्टर पर इसका नाम लिखा है Accountant…

ये भी पढ़ें:  Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के समय 5 बीज मंत्रों का करें जाप, शिवजी दिलाएंगे हर समस्या से छुटकारा

ये भी पढ़ें:  महाशिवरात्रि पर बन रहा अद्भुत संयोग! बुध देव का शनि के घर हो रहा उदय, इन 5 राशिवालों पर जमकर होगी धन वर्षा

होमेलिफ़ेस्टाइल

Funny Jokes: तनाव हो जाए हावी और काम में न लगे मन, तो पढ़ लें ये मजेदार जोक्स

[ad_2]