EduCare न्यूज: 12वीं के बाद देश के 7 IISERs में ले सकेंगे एडमिशन; IAT एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 9 जून को एग्जाम

EduCare न्यूज:  12वीं के बाद देश के 7 IISERs में ले सकेंगे एडमिशन; IAT एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, 9 जून को एग्जाम

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • IISER IAT परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड विवरण अपडेट | IISER एप्टीट्यूड टेस्ट

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस साल 9 जून को IISER IAT 2024 एग्जाम होना है। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस एग्जाम के जरिए देश में IISERs यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च में 4 साल के BS (बैचलर्स ऑफ साइंस) और 5 साल के BS MS डुअल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। 12वीं के बाद इन कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर से जुड़ी सारी डिटेल्स भी होंगी। कैंडिडेट्स को एग्जाम के दिन एग्जाम सेंटर तक एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना होगा।

7 IISERs में एडमिशन ले लिए होना है एप्टीट्यूड टेस्ट
देश में कुल 7 IISERs हैं – IISER पुणे, IISER कोलकाता, IISER मोहाली, IISER भोपाल, IISER तिरुवनंतपुरम, IISER तिरुपति और IISER भुबनेश्वर। इन इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन के लिए 9 जून को ऑनलाइन मोड में IAT- IISER एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। ये टेस्ट मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 9 से 12 बजे के बीच होगा।

IISER एप्टीट्यूड टेस्ट पैटर्न, मॉक टेस्ट से प्रैक्टिस करें
इस एग्जाम में टोटल 60 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे। बायोलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स सभी सब्जेक्ट्स से 15 सवाल होंगे। टोटल 180 मिनट में टेस्ट पेपर सॉल्व करना होगा। टोटल मार्किंग 240 मार्क्स में से होगी। मार्किंग स्कीम के हिसाब से हर सही जवाब के लिए +1 मार्क्स और हर गलत जवाब के लिए -1 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। जिन सवालों का जवाब मार्क नहीं किया गया हो, उनके लिए कोई मार्क्स नहीं मिलेंगे।

26 मई से IISER ने अपनी वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। कैंडिडेट्स इस लिंक पर जाकर टेस्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं।

IISER IAT से IISc बेंगलुरु, IIT मद्रास में भी ले सकते हैं एडमिशन
IISERs में बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिकल साइंसेज, अर्थ एंड क्लाइमेट साइंसेज, अर्थ एंड एन्वायर्नमेंटल साइंसेज, इकोनॉमिक साइंसेज, इंजीनियरिंग साइंसेज (केमिकल इंजीनियरिंग, डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस), जियोलॉजिकल साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज, इंटीग्रेटेड एंड इंटरडिसिप्लिनरी साइंसेज जैसे डिपार्टमेंट्स में BS MS प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। IISER एग्जाम के स्कोर से IISc बेंगलुरु और IIT मद्रास में भी एडमिशन ले सकते हैं।

2022 में IISER एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए करीब 22,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। 2023 में इस एग्जाम के लिए करीब 44,000 स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था और 34,000 लोगों ने एग्जाम दिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]