Delhi Election Live: सीलमपुर से BJP प्रत्याशी ने आप पर फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Delhi Election Live: सीलमपुर से BJP प्रत्याशी ने आप पर फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

[ad_1]

04:34 PM, 05-FEB-2025

दिल्ली पुलिस ने फर्जी वोटिंग के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया

स्पेशल सीपी डीसी श्रीवास्तव ने कहा, ‘अभी तक हमें पता चला है कि फर्जी वोटिंग के आरोप में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है, हम उन तथ्यों की जांच कर रहे हैं।’

04:24 PM, 05-FEB-2025

सीलमपुर से भाजपा प्रत्याशी ने ‘आप’ पर फर्जी वोटिंग के लगाए आरोप

सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल गौड़ ने कहा, ‘300-400 फर्जी वोटर उत्तर प्रदेश के लोनी से लाए गए हैं, मुझे ऐसा लग रहा है कि ये बांग्लादेशी हैं, इनमें महिला और पुरुष दोनों हैं। हमने ऐसे 25 लोगों को पकड़ा, यहां फर्जी वोटिंग हो रही थी। हमने इसे रोक दिया है। केजरीवाल फर्जी वोटिंग कर रहे हैं।’

04:11 PM, 05-FEB-2025

‘कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी’: अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ‘कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस ताकत के साथ (दिल्ली में) सरकार बनाएगी।

04:04 PM, 05-FEB-2025

10 दस वर्षों में आप ने एक भी विकास का काम नहीं किया: केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, ‘आज दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए मतदान करने निकली है। मैं मानता हूं कि पिछले 10 सालों में आप और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक भी विकास का काम नहीं किया है। अब दिल्ली की जनता ने ठाना है कि आप को दिल्ली से भगाना है और भाजपा को लाना है।’

03:50 PM, 05-FEB-2025

जंगपुरा में कैश बांटने की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की

दक्षिण पूर्व डीसीपी रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘हमें वहां (जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र) से एक शिकायत मिली थी कि भाजपा के चार टेबल लगे हुए हैं और कैश बांटा जा रहा है। हमने वहां जाकर देखा और पाया गया कि वहां पर चार टेबल लगे हुए थे, जिसमें से तीन टेबल अलग-अलग प्रत्याशियों की थीं-एक निर्दलीय के और दो अलग-अलग पार्टी के थे लेकिन उनका टेबल क्लॉथ एक जैसा था, इसलिए भ्रम की स्थिति बनी कि शायद चारों टेबल भाजपा की हैं। इस पर एफएसटी की टीम ने भी रिस्पॉन्ड किया है और हमारे एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने उसका वेरिफिकेशन भी किया है और कैश बांटने के आरोप को भी वेरिफाई किया गया है। ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। भ्रम दूर कर दिया गया है। अभी स्थिति सामान्य है और हमारी एक टीम वहां पर मौजूद है।

03:02 PM, 05-FEB-2025

Election In Delhi 2025: दिल्ली में मतदान को लेकर उत्साह

चाहे 100 वर्षीय रतनी देवी हो या 38 वर्षीय उनका पोता विनोद दोनों के चेहरे पर साफ झलक रही है मतदान करने की खुशी। तस्वीर दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के झाड़ौदा कलां गांव की है।

02:49 PM, 05-FEB-2025

Delhi Election Live Update: भाजपा के फर्जी मतदान के आरोप पर पुलिस का जवाब

दिल्ली पुलिस ने कहा, “सुबह करीब 11:50 बजे जाफराबाद के आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तत्काल ही अतिरिक्त स्टाफ के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।”

02:47 PM, 05-FEB-2025

Delhi Election News In Hindi: दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मतदान केंद्र का दौरा किया

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के जोस मार्टिन स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र का दौरा किया।

02:27 PM, 05-FEB-2025

‘वाल्मिकी समुदाय के लोग बाहर आएं और वोट डालकर भाजपा को जवाब दें’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “पूरी दिल्ली में वाल्मिकी समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और गिरफ्तार किया जा रहा है। मैं अमित शाह और भाजपा से पूछना चाहता हूं कि उन्हें वाल्मिकी समुदाय से क्या दुश्मनी है। मैं वाल्मिकी समुदाय के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और वोट की ताकत से इन गिरफ्तारियों का जवाब दें।’

02:23 PM, 05-FEB-2025

‘रिलीवर को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा’- आप सांसद राघव चड्ढा

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ”रिलीवर और पोलिंग एजेंट दोनों को पोलिंग एजेंट का दर्जा दिया जाता है, लेकिन नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों से ऐसी शिकायतें आ रही हैं। लगभग आधे बूथों पर यह शिकायत आ रही हैं कि रिलीवर को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पोलिंग स्टेशन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हमारे रिलीवर को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। अगर रिलीवर अंदर नहीं गया और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आया तो कितनी वोटिंग हुई? क्या उस पर कोई फर्जी वोटिंग या किसी तरह का विवाद था? ईवीएम ठीक से काम कर रही है या नहीं, ये सारी बातें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ सकतीं, इसलिए मैं पूरे प्रशासन से मांग करने आया हूं।’

राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने जिला निर्वाचन अधिकारी से भी बात की है, हमने उनसे अनुरोध किया है कि हमारे रिलीवर को अंदर जाने की अनुमति दी जाए। सभी के लिए एक समान अवसर होना चाहिए और जो मतदाता किसी भी पार्टी को वोट देना चाहता है, उसे उस पार्टी को वोट देने की अनुमति दी जानी चाहिए। अब अगर आखिरी दिन कोई हस्तक्षेप हुआ, कोई गुंडागर्दी हुई तो ये अच्छा नहीं है। हमने ये सारी बातें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त, मुख्य चुनाव अधिकारी दिल्ली और डीएम, नई दिल्ली को भी लिखित रूप में दी हैं।”

[ad_2]