The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी जारी, cbse.gov.in से करें डाउनलोड
[ad_1]
आखरी अपडेट:26 जनवरी, 2025, 20:26 है
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. सीबीएसई बोेर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से एडमिट कार्ड ड…और पढ़ें
CBSE Board Exam 2025: प्राइवेट स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड करने होंगे
हाइलाइट्स
- सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं.
- स्टूडेंट्स cbse.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.
- परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी.
नई दिल्ली (CBSE Board Exam 2025). सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. सीबीएसई बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. प्राइवेट फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स को सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड खुद ही डाउनलोड करने होंगे.
रेगुलर स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड स्कूल से कलेक्ट करने होंगे (CBSE Board Admit Card 2025). सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रिंसिपल अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं (CBSE Board Schools). रेगुलर स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. सीबीएसई बोर्ड सभी स्कूलों को मेल के जरिए भी एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना देगा.
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कब होगी?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा फरवरी 2025 में होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का शेड्यूल cbse.gov.in पर अपलोड कर दिया है (CBSE Board Exam 2025 Date Sheet). सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी. सीबीएसई के ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक होगी.
CBSE एडमिट कार्ड 2025: सीबीएसई हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड क्लास 10, 12 डाउनलोड करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-
1- सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें.
2- ‘CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं’ लिंक पर क्लिक करें.
3- अब आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
4- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ जैसी डिटेल्स एंटर करें.
5- CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं स्क्रीन पर डिसप्ले होगा.
6- CBSE एडमिट कार्ड 2025 क्लास 10वीं और 12वीं डाउनलोड कर लें. फ्यूचर रेफरेंस के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
CBSE एडमिट कार्ड 2025: सीबीएसई एडमिट कार्ड में सुधार कैसे करें?
सीबीएसई 10वीं एडमिट कार्ड 2025/ CBSE 12वीं एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसे अच्छी तरह से चेक कर लें. अगर उसमें कोई गलती नजर आए तो संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें. आमतौर पर स्कूल बोर्ड से एडमिट कार्ड में सुधार के लिए संपर्क करते हैं. सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 में जो भी जानकारी दर्ज होगी, वही CBSE मार्कशीट 2025 में भी दिखाई दे सकती है. इसलिए गलती होने पर उसमें सुधार जरूर करवा लें.
26 जनवरी, 2025, 15:16 है
सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड जल्द, cbse.gov.in से कर पाएंगे डाउनलोड
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






