The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
CBSE ने कहा- 10वीं में पंजाबी कंपलसरी: 2026 ड्राफ्ट से पहले हटाया; विरोध के बाद वापस लिया, शिक्षा मंत्री ने कहा- ये संस्कृति को कमजोर करने की साजिश
[ad_1]
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के मुताबिक हाल ही में 2025-26 से क्लास 10वीं के लिए साल में दो बार एग्जाम पॉलिसी बनाई है। इसके चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन (CBSE) ड्राफ्ट में से पंजाबी भाषा को हटा दिया गया था।
विवाद के बाद फैसला वापस लिया
भाषा को हटाए जाने पर बुधवार को पंजाब में राजनीतिक विवाद छिड़ गया। पॉलिसी में कहा गया था कि स्टूडेंट्स को अपने नंबर सुधारने और पढ़ाई के प्रेशर को कम करने के लिए 2026 से क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी।
इस ड्राफ्ट से पंजाबी भाषा न केवल रीजनल लैंग्वेज की लिस्ट से ‘गायब’ पाई गई, बल्कि इससे पांच मेन सब्जेक्ट की लिस्ट से भी हटा दी गई।

CBSE ने लैंग्वेज के लिए एडिशनल डॉक्यूमेंट जारी किया।
राजनेताओं ने इसे पंजाब की संस्कृति पर हमला बताया
राजनेताओं ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर पंजाब की पहचान और संस्कृति पर सीधे हमले का आरोप लगाया और आप नेता व राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसे पंजाबी की स्थिति को कमजोर करने के लिए भाजपा का जानबूझकर उठाया गया कदम कहा। कांग्रेस ने भी पंजाब के सीएम भगवंत मान पर चुप रहने का आरोप लगाया।

बैंस ने केंद्र सरकार को एक लेटर लिखकर तुरंत इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी।
CBSE ने कहा- पंजाबी को पढ़ाया जाएगा
हालांकि, CBSE ने जल्दी ही एक एडिशनल डॉक्यूमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया कि पंजाबी और अन्य रीजनल लैंग्वेज को पहले की तरह पढ़ाया जाता रहेगा। हालांकि, पंजाब के शिक्षाविदों और शिक्षकों ने नए ड्राफ्ट लागू होने को लेकर परेशानी जताई है।
शिक्षा मंत्री ने कहा- पंजाब के खिलाफ साजिश
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि उनके डिपार्टमेंट ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 10वीं क्लास में पंजाबी एक मुख्य विषय होगा और यदि किसी स्कूल में पंजाबी मुख्य विषय नहीं है, तो उसका सर्टिफिकेट रद्द कर दिया जाएगा।
मीडिया से बात करते हुए बैंस ने CBSE की आलोचना करते हुए कहा CBSE ने पंजाबी को विषयों की लिस्ट से हटा दिया है। CBSE ने इसके लिए एजुकेशन पॉलिसी ड्राफ्ट पॉलिसी का हवाला दिया।

बैंस ने उन्होंने कहा, यह पंजाब के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है।
अभी CBSE 10वीं के लिए नियम
CBSE के माध्यमिक विद्यालय सिलेबस 2024-25 (2026 के इस नए ड्राफ्ट से पहले) क्लास 10वीं के स्टूडेंट्स पांच कंपलसरी सब्जेक्ट में ये विषय पढ़ रहे थे। लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान। इन पांचों के अलावा, स्टूडेंट्स को एडिशनल तीसरी लैंग्वेज और स्किल बेस्ड सब्जेक्टस को चुनने की भी अनुमति थी।
दो कंपलसरी लैंग्वेज (एल1 और एल2) में से एक अंग्रेजी या हिंदी होनी चाहिए और दूसरी पंजाबी सहित बोर्ड द्वारा प्रस्तावित 40 रीजनल लैंग्वेज में से कोई भी हो सकती है। स्टूडेंट्स अभी तक हिंदी को दूसरी भाषा के रूप में चुनने के लिए भी स्वतंत्र थे, लेकिन अनिवार्य नहीं।
पहली से दसवीं तक पंजाबी लैंग्वेज कंपलसरी
हालांकि, पंजाब में CBSE स्कूलों के स्टूडेंट्स को डिफॉल्टली क्लास 10वीं तक दो मेंन लैंग्वेज में से एक पंजाबी को सिलेक्ट करना पड़ता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब लर्निंग ऑफ पंजाबी एंड अदर लैंग्वेज एक्ट, 2008, सभी स्कूलों के लिए क्लास 1 से 10वीं तक पंजाबी को पढ़ाना अनिवार्य बनाता है। यह कानून सरकार को स्कूलों में पंजाबी नहीं पढ़ाए जाने के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार भी देता है।
इसलिए, पंजाब में, स्टूडेंट्स ने ज्यादातर भाषा-1 के रूप में अंग्रेजी और भाषा-2 (दो मेन ) के रूप में पंजाबी और भाषा-3 (एडिशनल) में हिंदी को सिलेक्ट किया।

2025 के एग्जाम में 24 लाख से ज्यादा बच्चे बैठ रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा 2026 से साल में 2 बार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 से साल में 2 बार कराएगा। बोर्ड ने मंगलवार को इससे जुड़े ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी। पहली परीक्षा 17 फरवरी से 6 मार्च तक, दूसरी 5 से 20 मई तक होगी।
इस फैसले का फायदा 26 लाख से ज्यादा बच्चों को मिलेगा। 2025 के एग्जाम में 24 लाख से ज्यादा बच्चे बैठ रहे हैं। इस पैटर्न पर सेशन 2021-22 में एग्जाम ली जा चुकी है। इसके बाद फैसला वापस ले लिया गया था।
बोर्ड ने यह फैसला बच्चों के एग्जाम स्ट्रेस को देखते लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि JEE की तरह 2 बार परीक्षा से बच्चों को मानसिक तौर पर फायदा होगा। एक बार स्कोर कम होने पर वह दूसरी बार उसे बेहतर कर सकेंगे।

CBSE के इस फैसले को 8 सवाल-जवाब में जानें…
सवाल: दो बार एग्जाम होने का नियम कब से लागू होगा।
जवाब: ये नियम 2025-26 सेशन से लागू होगा। इसका मतलब है कि साल 2026 में बोर्ड एग्जाम 2 बार आयोजित होंगे।
सवाल: क्या दोनों बार एग्जाम देना जरूरी होगा।
जवाब: नहीं। स्टूडेंट्स के पास 3 ऑप्शन होंगे- 1. साल में एक बार परीक्षा दें। 2. दोनों परीक्षाओं में शामिल हों। 3. किसी सब्जेक्ट में अच्छा परफॉर्म न कर पाने पर, दूसरी परीक्षा में उस विषय का दोबारा एग्जाम दें।
सवाल: अगर एग्जाम 2 बार दिए हैं, तो रिजल्ट कैसे तय होगा।
जवाब: जो स्टूडेंट्स दोनों बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे, उनका वो रिजल्ट फाइनल माना जाएगा, जो बेहतर होगा। यानी अगर दूसरी बार एग्जाम देने पर नंबर घट जाएंगे, तो पहली परीक्षा के नंबर ही फाइनल माने जाएंगे।
सवाल: क्या दोनों परीक्षाओं में आधा-आधा सिलेबस पूछा जाएगा।
जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित होंगी। एग्जाम का फॉर्मेट भी दोनों परीक्षाओं में एक जैसा ही होगा।
सवाल: क्या दो एग्जाम्स के बाद सप्लीमेंट्री एग्जाम भी देने का मौका मिलेगा।
जवाब: नहीं। 10वीं के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम अब खत्म कर दिया जाएगा।
सवाल: क्या दोनों बार बोर्ड परीक्षाओं के लिए अलग-अलग एग्जाम सेंटर मिलेगा।
जवाब: नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए एग्जाम सेंटर एक ही रहेगा।
सवाल: क्या दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन अलग-अलग करना होगा? फीस भी 2 बार लगेगी।
जवाब:नहीं। दोनों परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन एक ही बार करना होगा। हालांकि, दो बार परीक्षा देने का ऑप्शन चुनने पर फीस एक साथ ली जाएगी।
सवाल: क्या प्रैक्टिकल एग्जाम भी 2 बार होंगे। जवाब: नहीं। प्रैक्टिकल और इंटरनल एग्जाम एक ही बार होंगे। ये पहले की तरह दिसंबर-जनवरी में आयोजित किए जाएंगे।
बोर्ड ने 9 मार्च तक फीडबैक मंगाया बोर्ड ने इस ड्राफ्ट पर स्टेकहोल्डर्स से 9 मार्च तक फीडबैक देने को कहा है। इसमें स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन, पेरेंट्स एसोसिएशन, टीचर्स एसोसिएशन, पॉलिसी मेकर्स और चुने हुए NGOs शामिल हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- JEE की तरह 2 बार एग्जाम से स्ट्रेस घटेगा
साल में 2 बार एग्जाम कराने का ड्राफ्ट अगस्त 2024 में तैयार किया गया था। इस दौरान शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि जिस तरह स्टूडेंट्स के पास साल में दो साल इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) देने का ऑप्शन होता है, उसी तरह स्टूडेंट्स 10वीं के एग्जाम साल में दो बार दे सकेंगे।
मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने पिछले सप्ताह 19 फरवरी को CBSE बोर्ड सचिव और दूसरे शिक्षाविदों के साथ साल में 2 बार बोर्ड एग्जाम कराने को लेकर चर्चा की थी। शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने CBSE, NCERT, KVS, NVS और कई स्कूल पदाधिकारियों के साथ साल में 2 बार परीक्षाएं कराने पर चर्चा की जिसके बाद ये फैसला लिया है।
ये खबरें भी पढ़ें…
CUET PG 2025 की डेटशीट जारी:13 मार्च से तीन शिफ्टों में होंगे एग्जाम्स; देखें पूरा शेड्यूल

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 26 फरवरी को पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2025 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वो nta.ac.in पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें..
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





