AFG vs NZ Test: हद हो गई ! 3 दिन से टेस्ट मैच में नहीं डाली गई 1 भी बॉल

AFG vs NZ Test: हद हो गई ! 3 दिन से टेस्ट मैच में नहीं डाली गई 1 भी बॉल

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत के ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला एक मात्र टेस्ट मैच तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया. पहले दो दिन का खेल बारिश और आउट फील्ड गीला होने की वजह से शुरू नहीं कराया जा सका था. अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी बुधवार को भारी बारिश के कारण रद्द हो गया.

पहले दो दिन भी गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में देर नहीं लगाई. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा ,‘‘ अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है. आसमान साफ होने पर मैच कल होगा और 98 ओवर फेंके जायेंगे.’’

[ad_2]