The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
1,338 दिन बाद घर में जीता पाकिस्तान: मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से हराया, नोमान अली ने झटके 8 विकेट
[ad_1]
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नोमान अली ने दूसरी इनिंग में इंग्लैंड के 8 खिलाड़ियों को आउट किया।
पाकिस्तान ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम 1,338 दिन बाद घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीत सकी है। साथ ही यह 449 दिन बाद इस फॉर्मेट में पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है।
इसके साथ ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। इससे पहले मुल्तान में ही खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत मिली थी।




दो स्पिनर ने मिलकर लिए इंग्लैंड के सभी 20 विकेट इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सभी 20 विकेट पाकिस्तान के दो स्पिनर नोमान अली और साजिद खान ने मिलकर लिए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में नोमान ने 8 और साजिद ने 2 विकेट लिए। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी में साजिद ने 7 और नोमान ने 3 विकेट लिए थे। 1972 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब दो गेंदबाजों ने मिलकर विपक्षी टीम के सभी 20 विकेट निकाले हैं।


297 रन का टारगेट चेज रहा था इंग्लैंड पाकिस्तान ने इस टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 366 रन बनाए थे। बाबर आजम की जगह टीम में आए कामरान गुलाम ने 118 रन की पारी खेली थी। यह कामरान का पहला ही टेस्ट मैच था। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 221 रन बनाए और अंग्रेजों के सामने जीत के लिए 297 रन का टारगेट रखा था।
चौथे दिन इंग्लैंड ने 36/2 पर आगे खेलते हुए जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए। कप्तान बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की पारी को संभालने की कोशिश की। पहले उन्होंने हैरी ब्रूक के साथ पांचवें विकेट लिए के 24 गेंदों पर 23 रन की साझेदारी की। उसके बाद सातवें विकेट लिए ब्रायडन कार्स के साथ 32 गेंदों पर 37 रन की साझेदारी की। स्टोक्स ने 36 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए।
पाकिस्तान पहला मैच पारी और 47 रन से हारा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टीम 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी मैच हार गई। यह रिकॉर्ड बना पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच में।इस टेस्ट में पाकिस्तान ने पहली पारी में 556 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड की पारी शुरू हुई। हैरी ब्रुक के तिहरे और जो रूट के दोहरे शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 823 रन बनाए। पाकिस्तान पर इंग्लैंड ने 267 रन की बढ़त ले ली।
पाकिस्तान दूसरी पारी में 220 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 47 रनों से जीत लिया। 1877 में पहली बार पहला आधिकारिक टेस्ट खेला गया था। उसके बाद पहली बार कोई टीम इस तरह से हारी है
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





