10 रुपये में साइन की पहली फिल्म, 3 बच्चों के पिता की बनीं दूसरी पत्नी, श्रीदेवी से उम्र भर रहा छत्तीस का आंकड़ा

10 रुपये में साइन की पहली फिल्म, 3 बच्चों के पिता की बनीं दूसरी पत्नी, श्रीदेवी से उम्र भर रहा छत्तीस का आंकड़ा

[ad_1]

नई दिल्ली. जया प्रदा ने 80 के दशक में कई ऐसी फिल्मों में काम किया जिन्हें लोग शायद ही कभी भुला पाए. इनमें आज का अर्जुन और मां जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया था. अपने 3 दशक के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने हिन्दी के अलावा, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली, तमिल, मलयालम, और मराठी, कुल 7 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. अपने दमदार किरदारों के जरिए वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है और राजनीति में भी उन्होंने खूब नाम कमाया.

जया प्रदा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. इनमें अमिताभ बच्चन, जितेंद्र से लेकर विनोद खन्ना जैसे स्टार के नाम शामिल है. एक वक्त तो उनकी करियर का ऐसा भी रहा जब कजया फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई थीं. एक वक्त में हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं. लेकिन अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने महज 10 रुपए फीस मिली थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में एक्ट्रेस डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया.

चाऊमीन के लालच में दिया ऑडिशन, छोटे किरदार निभाकर मिली बड़ी पहचान, नौकर का रोल निभाते-निभाते बना लीड एक्टर

3 बच्चों के पिता से रचाई थी शादी
जया प्रदा के यू तो उस दौर में कई दीवाने हुआ करते थे. लेकिन वह करियर के पीक पर शादीशुदा और 3 बच्चों के पिता फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा को शादी कर ली थी. हालांकि एक्ट्रेस को इस शादी के बाद काफी कुछ सुनना पड़ा था. उनकी शादी शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई थीं क्योंकि फिल्म निर्माता ने जया प्रदा से शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी को तलाक देने से मना कर दिया था.

जया प्रदा और श्री देवी के बीच था छत्तीस का आंकड़ा
80 के दशक में जया प्रदा का जलवा तो कायम था ही, साथ ही उस वक्त श्रीदेवी भी अपने गजब के एक्टिंग टैलेंट के लिए मशहूर थीं. दोनों एक्ट्रेस के बीच उस वक्त कांटे की टक्कर थी. दोनों के बीच आपसी बैर इतना था कि दोनों एक-दूसरे से बात तक करना पसंद नहीं करती थीं. एक बार तो फिल्म मकसद की शूटिंग के वक्त राजेश खन्ना और जीतेन्द्र ने इन दोनों मिलाने के लिए एक मेकअप रूम में बंद कर दिया था लेकिन दो घंटे बाद दरवाजा खोलने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से मुंह घुमा कर बैठी थीं.

बता दें कि जया प्रदा उस दौर में अपने एक्टिंग टैलेंट के साथ-साथ अपने डांसिंग टैलेंट को लेकर भी काफी मशहूर थीं. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुनर का जलवा बिखेरा. उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में दीं. अभिनय के साथ ही जया प्रदा को डांस में भी महारथ हासिल है. फिल्मों में बेशुमार सफलता हासिल कर चुकीं जया प्रदा की निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. एक्ट्रेस ने अपनी शादी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

टैग: बॉलीवुड समाचार, मनोरंजन समाचार।, जया प्रदा

[ad_2]