The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
हिमाचल में बर्फबारी देख खुशी से झूम उठे टूरिस्ट: 150 लोग फंसे, गाड़ियां फिसलीं, 110 सड़कें बंद, ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की एडवाइजरी – Shimla News
[ad_1]
शिमला में कल शाम रिज पर बर्फबारी का आनंद लेते पर्यटक। बर्फ के कारण सड़कों पर वाहन फिसले।
हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचे इलाकों में बीती शाम और रात में हल्का हिमपात हुआ। खासकर लाहौल स्पीति के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में पांच से छह इंच तक ताजा बर्फ गिरी है। शिमला के रिज पर भी बीती शाम को सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फ देखकर पर्यटक खुशी से झूम
.
बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति के जिस्पा और सिस्सू में 150 से ज्यादा पर्यटक फंस गए। इन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से देर शाम तक रेस्क्यू कर सुरक्षित होटलों में पहुंचाया गया।
लाहौल स्पीति पुलिस ने पर्यटकों को अधिक ऊंचे इलाकों में नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है। ताजा हिमपात के बाद सड़कों पर सफर जोखिम भरा हो गया है। इससे फिसलन बढ़ गई है। इस वजह से सिस्सू, रोहतांग और जिस्पा में कई वाहनों की आपस में टक्कर भी हुई।
शिमला के रिज पर बीती शाम को बर्फ के बीच मौज मस्ती करते हुए पर्यटक।
कमरुनाग मंदिर पहुंचे श्रद्धालु फंसे मंडी के कमरुनाग मंदिर में रविवार को दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं की गाड़ी बर्फबारी के बाद फंस गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शाम के वक्त इन्हें रेस्क्यू करने के लिए एक दल रवाना किया। पुलिस ने देर रात तक इनका रेस्क्यू किया।
सिस्सू, रोहतांग और जिस्पा में पर्यटकों के 30 से ज्यादा वाहन सड़क पर फिसलन बढ़ने की वजह से जगह जगह फंस गए। पुलिस ने इन वाहनों से पर्यटकों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित होटल में पहुंचा दिया है। वहीं बर्फबारी के कारण चंबा जिले का दुर्गम क्षेत्र पांगी भी समूचे हिमाचल से कट गया है।

लाहौल स्पीति के सिस्सू में बर्फ के कारण स्लिप होने से दूसरी गाड़ी से टकराई इनोवा कार।
हिमपात के बाद 110 सड़कें बंद बर्फबारी के बाद लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 110 से ज्यादा सड़कें और 125 बिजली के ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए हैं। सड़कें अवरुद्ध होने से कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बिजली गुल होने से ऊंचे क्षेत्रों में लोगों की बीती रात अंधेरे में ही गुजरी।

शिमला के रिज पर बीती शाम को बर्फबारी देख लोग काफी खुश दिखे।
प्रदेश में शीतलहर, तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट बर्फबारी के बाद पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट आई है। कई शहरों के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा सियोबाग के तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद कई इलाकों में 70 दिनों का सूखा दौर टूट गया है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दो महीने से ज्यादा समय से पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी है। इससे हालात बिगड़ रहे थे। लेकिन ताजा बर्फबारी ने पर्यटन कारोबारियों के साथ-साथ सेब बागवानों और किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।

भरमौर में बर्फबारी हुई।
आज और कल बर्फबारी का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और लाहौल स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। रोहतांग में 6 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कल भी कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





