The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
हरियाणा ने दिया दिल्ली को तीसरा CM: रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगी, सुषमा-केजरीवाल रह चुके मुख्यमंत्री, 2 की शुरुआत RSS से, एक IRS अफसर – gurugram News
[ad_1]
‘देसां म्ह देस हरियाणा, जित दूध-दही का खाणा’ कहावत वाले इस छोटे से स्टेट ने नई दिल्ली को तीसरा सीएम दे दिया है। देश की राजधानी में आज मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहीं रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा में जींद जिले से संबंध रखता है। इससे पहले सुषमा स्वराज
।
दिल्ली में आज तक 4 महिला सीएम बनी हैं। इनमें से दो सुषमा स्वराज व रेखा गुप्ता की जड़ें हरियाणा से हैं। दोनों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शुरुआत की और उसके बाद भाजपा के जरिए एक्टिव पॉलिटिक्स में आईं। दोनों वकील रहीं। अरविंद केजरीवाल ने IIT से ग्रेजुएशन के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और 1995 में UPSC एग्जाम क्लियर कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) में सिलेक्ट हुए।
2006 में केजरीवाल को भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केजरीवाल ने 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ मिलकर जन लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप (IAC) बनाया और आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे। 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने वाले केजरीवाल ने 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दिग्गज नेता और वहां की तत्कालीन CM शीला दीक्षित को हराकर इतिहास रच दिया।
सुषमा स्वराज और रेखा गुप्ता दोनों में कॉमन बातें यह हैं कि दोनों ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी रहीं। दूसरा दोनों कानून की पढ़ाई के बाद वकील रहीं। तीसरी सुषमा की तरह ही रेखा गुप्ता भी मुखर वक्ता हैं।
ये तस्वीर 2 फरवरी की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता के लिए शालीमार बाग में रैली की थी। रेखा यहीं से विधायक हैं।
अब सिलसिलेवार तीनों नेताओं की कहानी पढ़िए….
सुषमा स्वराज: हरियाणा में 25 की उम्र में मंत्री बनीं सुषमा स्वराज ने 11 अक्टूबर 1998 को दिल्ली की पहली महिला सीएम के रूप में शपथ ली थी। तब BJP की सरकार में CM की कुर्सी पर भयंकर खींचतान मची थी। एक तरफ थे पूर्व CM मदन लाल खुराना और दूसरी तरफ CM साहिब सिंह वर्मा। सुष्मिता दत्ता अपनी किताब ‘सुषमा स्वराज: द पीपल्स मिनिस्टर्स’ में लिखती हैं कि दोनों गुटों के कार्यकर्ता रोज भिड़ रहे थे। इससे धारणा बनी कि पार्टी दिल्ली पर शासन करने में समर्थ नहीं है।
इधर प्याज की बढ़ी कीमत, बिजली की किल्लत और दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते भी सरकार बदनाम हो रही थी। कांग्रेस शीला दीक्षित को CM फेस के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मैदान में उतार चुकी थी। शीला के मुकाबले के लिए भाजपा नेतृत्व को तेजतर्रार और दिल्ली को समझने वाली महिला लीडर की जरूरत थी। किसी तरह लाल कृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज से दिल्ली की बागडोर संभालने के हामी भरवाई।
सीएम के तौर पर दिल्ली का बागडोर संभालने के लिए सुषमा स्वराज शर्त के साथ राजी हुईं। शर्त ये कि अगर उनके नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव हार गई तो वे फिर केंद्र में आएंगी। संगठन ने शर्त मानी और साहिब सिंह वर्मा ने 11 अक्टूबर 1998 को CM पद के लिए सुषमा स्वराज के नाम का ऐलान कर दिया। इस बार रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव साहिब सिंह वर्मा के ही बेटी परवेज वर्मा ने रखा।

दिल्ली CM पद की शपथ लेतीं सुषमा स्वराज। सुषमा 52 दिन CM रहीं। छोटे कार्यकाल पर वो कहती थीं कि मुझे मैच में आखिरी का ओवर खेलने के लिए मिला है और हर बॉल पर छक्का मारना है।
महज 52 दिन दिल्ली की सीएम रहीं, प्याज की महंगाई से सत्ता गई सुषमा स्वराज सिर्फ 52 दिनों तक CM रहीं। उन्हें विधानसभा सत्र तक बुलाने का मौका नहीं मिला। चुनाव हुए तो प्याज की महंगाई कंट्रोल न कर पाने के कारण भाजपा के हाथ से सत्ता निकल गई। हालांकि सुषमा हौज खास से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं। बावजूद इसके सुषमा ने शर्त के अनुसार विधायक पद से इस्तीफा दिया व दक्षिणी दिल्ली से सांसद बने रहने का फैसला किया।

अरविंद केजरीवाल: सिवानी मंडी में जन्मे, 2013 में पहली बार CM बने रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली की राजनीति का मुख्य चेहरा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के जिला हिसार की सिवानी मंडी में हुआ था। साल 2011 में अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ मिलकर जन लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप (IAC) का गठन किया। जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर 16 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे भूख हड़ताल पर बैठ गए। ये आंदोलन 28 अगस्त तक चला। अन्ना हजारे के बाद अरविंद केजरीवाल इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे।

2013 में पार्टी बनाई, पहली बार बने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी (AAP) बनाई गई। 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व CM शीला दीक्षित को हरा दिया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस ने सरकार में शामिल न होकर बाहर से समर्थन किया, जिसके दम पर अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बैठे। फिर 2015 में पार्टी ने 67 सीटें जीतीं। केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। 2020 के विधानसभा चुनाव में 62 सीटें जीतीं और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
गिरफ्तारी, जमानत और इस्तीफा 2024 के लोकसभा चुनाव से एक महीने पहले केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया। 13 सितंबर, 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। जेल से छूटने के कुछ दिनों बाद ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फरवरी 2025 में आतिशी ने उनकी जगह मुख्यमंत्री पद संभाला। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को 22 और भाजपा को 48 सीट मिली। केजरीवाल विधानसभा में अपनी सीट भी हार गए।
रेखा गुप्ता: परिवार हरियाणा से, दिल्ली में पली-बढ़ीं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग हरियाणा के जुलाना में रहते थे। रेखा के पिता जयभगवान 1972-73 में बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर बने। उन्हें दिल्ली में ड्यूटी मिली। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया। इसके बाद एलएलबी की पढ़ाई भी की। उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की।

छात्र नेता से दिल्ली CM तक का सफर छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। रेखा के पति मनीष स्पेयर पार्ट का बिजनेस करते हैं। रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वे 11 हजार वोटों से हारीं तो पिछली बार AAP की वंदना से 4500 वोटों से हार गईं थीं।
इस बार वंदना को उन्होंने बड़े वोटों के अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। इस बार शालीमार बाग सीट से AAP की वंदना को 38605 वोट मिले तो रेखा गुप्ता को 68200 वोट मिले। 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।
॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰
दिल्ली सीएम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….
हरियाणा की रेखा गुप्ता दिल्ली की CM:कॉलेज टाइम से RSS से जुड़ीं, इसलिए पसंद बनीं; जींद में जश्न का माहौल

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की CM चुनी गई हैं। बुधवार शाम को उनके नाम का ऐलान किया गया। जिसके बाद जींद के जुलाना में जश्न शुरू हो गया। लोगों ने नाचने के साथ लड्डू बांटे। वहीं रेखा को CM नायब सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बधाई दी। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





