स्प्रिंटर अल्फ्रेड ने सेंट लूसिया के लिए पहला गोल्ड जीता: नोआ ने 100 मी. में अमेरिका को 20 साल बाद गोल्ड दिलाया; ओलिंपिक हाईलाइट्स फोटोज में

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पेरिस ओलिंपिक्स का आगाज 26 जुलाई को हुआ था। जेंडर समानता को बढ़ावा दिए जा रहे इस ओलिंपिक्स के 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ओलिंपिक 2024 में इस बार कई ऐसे इवेंट हुए जो यादगार बन गए। पेरिस ओलिंपिक की ओपनिंग सेरेमनी की सीन नदी की लहरों पर हुई थी। पहली बार इन खेलों की ओपनिंग सेरेमनी किसी स्टेडियम के बाहर रखी गई। पेरिस ओलिंपिक में इस बार 206 देशों ने भाग लिया हैं।

चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग पेरिस ओलिंपिक को अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने 2 अगस्त को अपने पार्टनर झेंग सिवेई के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद मेडल सेरेमनी हुई, जहां हुआंग या कियोंग के बॉयफ्रेंड लियू युचेन ने उन्हें प्रपोज किया।

तुर्किये के 51 साल के शूटर यूसुफ डिकेक ने पेरिस ओलिंपिक के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में 31 जुलाई को सिल्वर मेडल जीता था। इस इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि यूसुफ ने बिना खास तैयारी और बिना शूटिंग किट का इस्तेमाल किए यह सफलता हासिल की।

पेरिस ओलिंपिक में महिला बॉक्सिंग के एक मैच पर विवाद शुरू हो गया है। ये मुकाबला गुरुवार को इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच हो रहा था। एंजेला सिर्फ 46 सेकेंड में ही मैच से हट गईं और इस मुकाबले में इमान को जीत दी गई।

देखिए ओलिंपिक्स हाईलाइट्स फोटोज में…

चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग के बॉयफ्रेंड लियू युचेन ने उन्हें प्रपोज किया।

इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच का मैच, जिसमें एंजेला सिर्फ 46 सेकेंड में ही मैच से हट गईं और इस मुकाबले में इमान को जीत दी गई।

तुर्किये के 51 साल के शूटर यूसुफ डिकेक 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में बिना शूटिंग किट का इस्तेमाल किए, उन्होंने सिल्वर मेडल जीता।

ये तस्वीर ब्राजील के सर्फर गैब्रियल मदीना की है। जो पुरुषों के सर्फिंग राउंड 3 के दौरान हवा में सर्फ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सेंट लूसिया की स्प्रिंटर जूलियन अल्फ्रेड ने विमेंस100 मीटर फाइनल गोल्ड जीता।

अमेरिका के स्प्रिंटर नोआ लायल्स ने मेंस 100 मीटर रेस में अमेरिका को 20 साल बाद गोल्ड जिताया।

अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स 7 बार ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।

ये तस्वीर पेरिस के ग्रैंड पैलेस म्यूजियम की है, जहां फेंसिंग के मैच खेले जा रहे हैं।

फेमस रैपर स्नूप डॉग घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट के दौरान मैच देखने पहुंचे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]