The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सुप्रीम कोर्ट में NTA आज हलफनामा दायर करेगा: NEET मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को; CBI ने 11 आरोपियों को अरेस्ट किया
[ad_1]
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने 5 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर NTA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG मामले में अपना हलफनामा दायर करेगा। CJI चंद्रचूड़ की बेंच ने 8 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई की थी। कोर्ट ने 10 जुलाई की शाम 5 बजे तक NTA को गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले कैंडिडेट्स की जानकारी देने का आदेश दिया था। CBI से भी अब तक की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। NEET-UG मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।

अब तक पेपर लीक केस में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है CBI
CBI ने 9 जुलाई को बिहार के गया और नालंदा से NEET एग्जाम देने वाले दो कैंडिडेट्स को अरेस्ट किया है। अब तक CBI NEET-UG मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नालंदा के रहने वाले NEET-UG कैंडिडेट सनी और गया के रहने वाले दूसरे कैंडिडेट रंजीत कुमार के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अब तक CBI ने बिहार से 4, झारखंड से 6 और देहरादून से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने NTA एक्सपर्ट कमेटी की जानकारी भी मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से NTA में सुधार के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी की जानकारी मांगी है। इसके अलावा रीएग्जाम की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं से अधिकतम 10 पेज की कंसोलिडेटड रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि सभी बुधवार शाम 5 बजे तक अपने जवाब सौंपें। मामले की अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।

5 मई को हुआ था एग्जाम, 24 लाख छात्र बैठे थे
इस साल 5 मई को NEET परीक्षा हुई थी। 571 शहरों के 4,750 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 24 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे, लेकिन यह परीक्षा पहले ही विवादों में आ गई थी।
पेपर लीक और 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क देने के बाद कई छात्रों ने धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसे लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। विपक्षी दलों ने संसद में यह मुद्दा उठाया।
सरकार ने सफाई दी। इस बीच राज्यों के हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा छात्रों ने खटखटाया।

ये खबरें भी पढ़ें…
NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों से पूछताछ: CBI की टीम पहुंची थी बेउर जेल, आमने-सामने बैठाकर पूछे सवाल; 3 घंटे बाद निकली टीम

NEET पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों से CBI की पूछताछ।
NEET पेपर लीक मामले में 30 जून को CBI की टीम पटना के बेऊर जेल पहुंची। यहां 13 आरोपियों से पूछताछ की है। CBI की टीम करीब 3 घंटे जेल में रही और सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, मनीष प्रकाश, आशुतोष, चिंटू और मुकेश को CBI ने गिरफ्तार किया है। वहीं, कुल 7 आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
NEET में 15-15 लाख लेकर डमी कैंडिडेट बने MBBS स्टूडेंट:झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के 10 छात्र-छात्राएं पकड़े गए, 2 से मुंबई में चल रही पूछताछ

10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया।
NEET UG में 15-15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट्स बने 10 मेडिकल स्टूडेंट को दिल्ली पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। इनमें से 8 की जमानत हो गई। वहीं दो स्टूडेंट से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





