The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सलीम खान बोले-सलमान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया: माफी मांगने की कोई वजह नहीं, लॉरेंस की धमकी पर कहा- मकसद सिर्फ फिरौती
[ad_1]
मुंबईकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
राइटर, एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे सलमान ने कभी काले हिरण का शिकार नहीं किया। उनकी माफी की कोई वजह ही नहीं है। लगातार धमकियां मिलती रहीं, इससे हमारी आजादी छिन गई।
लॉरेंस गैंग से मिल रही धमकियों के बाद सलीम खान ने शनिवार को ABP न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में यह बात की। NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग के मेंबर ने लिखा था- सलमान खान की मदद करने करने वालों को छोड़ेंगे नहीं।
इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लॉरेंस गैंग चाहता है कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान राजस्थान के बिश्नोई समाज से माफी मांग लें। काला हिरण शिकार केस अक्टूबर 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। तब वहां फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की शूटिंग चल रही थी।

गैंगस्टर लॉरेंस की तस्वीर। जब जोधपुर में काला हिरण केस हुआ, तब वह महज 5 साल का था। उसने सलमान से बदला लेने की कसम खाई थी। -फाइल फोटो
सलीम खान का पूरा इंटरव्यू…
धमकियां जबरन वसूली के लिए सलीम खान ने कहा, “सलमान को मिल रही ये धमकियां जबरन वसूली के अलावा कुछ और नहीं हैं। सलमान किससे माफी मांगे? आपने कितने लोगों से माफी मांगी है? कितने जानवरों की आपने जान बचाई है? माफी भी उससे मांगी जाती है, जिसके साथ आपने गुनाह किया हो, जिसके पैसे खा गए हो। ये तो एक्सटॉर्शन है।”
वो जानवरों से प्यार करता है उन्होंने कहा, “सलमान ने क्या कोई गुनाह किया है? आपने देखा है? आपको मालूम है? आपने जांच-पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी इस्तेमाल नहीं की। सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस टाइम, उसको नहीं शौक जानवर मारने का…वह जानवरों से मोहब्बत करता है।’
सिद्दीकी की हत्या का सलमान से कनेक्शन नहीं सलीम खान ने कहा, “पुलिस हमारी सुरक्षा के लिए सब कर रही है। हमें उनकी बात माननी पड़ रही है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते हमारी आजादी थोड़ी सी कम हो गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या का सलमान से कोई कनेक्शन नहीं। बाबा सिद्दीकी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है।”

बाबा सिद्दीकी और सलमान करीबी थे। काला हिरण केस में सजा सुनाए जाने के बाद सिद्दीकी ही मदद के लिए जोधपुर की अदालत में पहुंचे थे। -फाइल फोटो


एक दिन पहले वॉट्सऐप मैसेज पर दी सलमान को धमकी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद 18 अक्टूबर को सलमान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है।
इस मैसेज में लिखा था, “इसे हल्के में मत लीजिए। सलमान खान को जिंदा रहना है और उसे लॉरेंस से दुश्मनी खत्म करनी है तो उसे 5 करोड़ रुपए देने होंगे। अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा।”
सलमान खान ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ कार मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान ने हाल में ही एक नई बुलेट प्रूफ कार खरीदी है। दावा किया गया है कि उन्होंने दुबई से 2 करोड़ की निसान पेट्रोल SUV इम्पोर्ट करवाई है। सलमान के पास इससे पहले एक लैंड क्रूजर और निसान पेट्रोल थी।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक्टर ने सुरक्षा कारणों से ही यह नई बुलेट प्रूफ कार खरीदी है।
………………..
सलमान खान और धमकियों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. धमकियों के बीच BB 18 की शूटिंग करने पहुंचे सलमान: सेट पर कड़ी सुरक्षा; 6 दिन पहले दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी

सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। हालांकि, उन्हें लॉरेंस गैंग से धमकियां मिली हैं। सलमान, जो कई सालों से शो होस्ट कर रहे हैं, इन धमकियों से घबराए नहीं हैं। लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने खास इंतजाम किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
2. सलमान खान को फिर धमकी: मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का बताया

बाबा सिद्दीकी के मर्डर के 6 दिन बाद एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को वॉट्सऐप मैसेज के जरिए भेजी गई है। धमकाने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का मेंबर बताया है। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





