The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
सलमान के घर फायरिंग मामले में शूटर हरियाणा से गिरफ्तार: लॉरेंस गैंग का गुर्गा, होटल में छिपा था; पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी-बाल बढ़ाए – Panipat News
[ad_1]
लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा, जिसे पानीपत से गिरफ्तार किया गया है।
हरियाणा के पानीपत से लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा पकड़ा गया। उसे पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाए हुए थे।
.
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में शूटर ने बताया कि वह लॉरेंस गैंग से काफी समय से जुड़ा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि कई गांव में यह नेटवर्क फैला हुआ है, जिसमें कई लड़के शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक सुक्खा ने ही बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वालों को हथियार मुहैया करवाए थे।
करीब 6 महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग की गई।
बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले थे। फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाई दिए थे।
होटल में छिपा था शूटर पानीपत के सेक्टर 29 थाना के प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि करीब 10:30 बजे मुंबई पुलिस थाने में पहुंची थी। जहां पुलिस ने बताया कि लॉरेंस गैंग का शूटर जो मुंबई पुलिस का वांटेड है, थाना एरिया के एक होटल में छिपा हुआ है। शूटर को पकड़ने के लिए लोकल पुलिस की मदद चाहिए। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।
अधिकारियों के दिशा निर्देश पर पानीपत पुलिस और मुंबई पुलिस की जॉइंट टीम ने नई अनाज मंडी कट के पास स्थित एक निजी होटल में दबिश दी। जहां रिसेप्शन पर पूछताछ की तो उसने शूटर के शाम से होटल में ठहरने के बारे में पुष्टि की।
नशे में धुत था, सही से नाम भी नहीं बता पा रहा था पुलिस जब होटल के कमरे में पहुंची तो शूटर पूरी तरह नशे में धुत था। पहली बार देखने पर पुलिस रिकॉर्ड में फोटो से शूटर का मिलान नहीं हुआ था, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसकी पहचान की गई। अपनी पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने दाढ़ी और बाल बढ़ाए हुए थे।
बदमाश नशे में इस कदर धुत था कि वह अपना नाम भी नहीं बता पा रहा था। पुलिस के सवालों का वह गुनगुनाहट में जवाब दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से किसी तरह का हथियार बरामद नहीं हुआ। शूटर की पहचान पानीपत के रेरकला गांव निवासी सुखबीर उर्फ शेरा उर्फ सुक्खा (35) के रूप में हुई।

लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा, जिसे पुलिस ने होटल से पकड़ा।
ऐसे पकड़ में आया बदमाश पानीपत पुलिस ने बताया कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले कुछ बदमाशों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। जिनसे पूछताछ में ही सुक्खा का नाम सामने आया था। सुक्खा का मोबाइल नंबर समेत सोशल मीडिया अकाउंट आईडी व अन्य डिटेल मुंबई पुलिस जुटा चुकी थी। पुलिस लगातार उसे ट्रेस कर रही थी, लेकिन वह शातिराना अंदाज में छिप कर रह रहा था। अब पुलिस को उसके मोबाइल फोन की लाइव लोकेशन मिली तो उसका पीछा करते हुए पानीपत पहुंची।
पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस मुंबई और पानीपत पुलिस दोनों ही शूटर का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। जांच की जा रही है कि शूटर पर पहले भी किसी प्रकार का कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है या नहीं। किसी अन्य मुकदमे में वह वांटेड है या नहीं।
सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई थी फायरिंग करीब 6 महीने पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।
फायरिंग का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें दोनों हमलावर फायरिंग करते दिखे हैं। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फायरिंग जिस बंदूक से की गई थी, वो 7.6 बोर की बंदूक थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके से एक लाइव बुलेट मिली। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया था।

घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। ग्रुप के मेंबर अनमोल ने एक पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा है कि आने वाले समय में भी सलमान पर हमला हो सकता है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की गई है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





