सरकारी नौकरी: मप्र शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 20 फरवरी 2025 तक करें अप्लाई

सरकारी नौकरी:  मप्र शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 20 फरवरी 2025 तक करें अप्लाई

[ad_1]

  • कोई समाचार नहीं
  • आजीविका
  • एमपी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन तिथि विस्तारित; अब 20 फरवरी 2025 तक आवेदन करें

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 28 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

माध्यमिक शिक्षक

  • सब्जेक्ट टीचर : संबंधित विषय में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, दो वर्षीय बैचलर एजुकेशन।
  • स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष। इसमें एमपी खेल पात्रता परीक्षा 2023 में पास हुए युवा भी आवेदन कर सकेंगे।
  • म्युजिक टीचर (गायन एवं वादन) : म्‍यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए माध्यमिक शिक्षक संगीत गायन वादन पात्रता परीक्षा 2023 में पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

प्राइमरी टीचर

  • स्पोर्ट्स टीचर : फिजिकल एजुकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • म्‍यूजिक टीचर (गायन और वाद्य): म्‍यूजिक में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
  • डांस टीचर : डांस में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष
  • सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

फीस :

  • अनारक्षित : 500 रुपए
  • एमपी के मूल निवासी एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन : 250 रुपए

सैलरी :

25,300 से 32,800 रुपए प्रतिमाह।

चयन प्रक्रिया:

रिटेन एग्जाम के बेसिस पर।

एग्जाम शेड्यूल :

  • इन पदों के लिए परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी।
  • यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
  • पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक होगी।
  • दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा राज्य के 13 शहरों में होगी।
  • इनमें बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सीधी और उज्जैन शामिल हैं।

ऐसे करें आवेदन :

  • MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इस वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
  • मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो, सिग्नेचर और योग्यता प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 12वीं पास को मौका, एग्जाम से सिलेक्शन

राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख अभी जारी नहीं की गई हैं। आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें

मप्र में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर भर्ती; 27 फरवरी से आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल

MPPSC ने 2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कंप्यूटर एप्लिकेशन सब्‍जेक्‍ट के असिस्‍टेंट प्रोफेसर पद के लिए निकाली गई है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 27 फरवरी से हो रही है। आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च तय की गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

[ad_2]