The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन: राष्ट्रपति के अभिभाषण BJP सांसद बिधूड़ी धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे, राहुल गांधी बजट पर बोलेंगे
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- राष्ट्रीय
- संसद बजट 2025 लाइव अपडेट; पीएम मोदी राहुल गांधी | निर्मला सितारमन भाजपा कांग्रेस
नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
18वीं लोकसभा के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों में अभिभाषण दिया था।
आज संसद के बजट सत्र का तीसरा दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा होगी। सदन में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी आज धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। बिहार के पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।
इसके बाद राहुल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस की शुरुआत करेंगे। वे बजट पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। राहुल का कहना है कि यह बजट बुलेट इंजरी (गोली के घाव) पर बैंड-ऐड लगाने जैसा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए एक आदर्श बदलाव की जरूरत थी, लेकिन यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया है।
18वीं लोकसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सेशन में 59 मिनट का अभिभाषण दिया।
राहुल ने अभिभाषण को बोरिंग बताया, सोनिया ने बेचारी कहा राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी पर विवाद हुआ। सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के लिए बेचारी शब्द इस्तेमाल किया। वहीं राहुल ने भाषण को बोरिंग बताया। राष्ट्रपति भवन के प्रेस सेक्रेटरी ने भी सोनिया गांधी के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- विपक्षी सांसदों का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। भाजपा ने इसे आदिवासी समाज का अपमान बताया और माफी की मांग की।
पढ़िए सोनिया-राहुल का कमेंट…
सोनिया गांधी- अंत तक राष्ट्रपति बहुत थक गईं थीं। बेचारी वह मुश्किल से बोल पा रही थीं।
राहुल गांधी- यह बोरिंग था, वहीं बातें बार-बार रिपीट की गईं।
PM बोले- ये आदिवासियों का अपमान: प्रधानमंत्री ने द्वारका में चुनाव प्रचार के दौरान कहा;-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रभाषा हिंदी न होने के बावजूद उन्होंने बेहतरीन तरीके से आज संसद में भाषण दिया। कांग्रेस के शाही परिवार ने आदिवासी बेटी का अपमान किया। शाही परिवार के एक सदस्य ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग कहा तो दूसरे ने राष्ट्रपति को ‘Poor Thing’ और थकी हुई कहा। ये देश के सभी आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।

मोदी बोले- ये आम आदमी का बजट है

शनिवार को पीएम ने वीडियो मैसेज के जरिए बजट की तारीफ की।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 में कई तरह की घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी। पीएम ने कहा, ‘हर कोई आपकी प्रशंसा कर रहा है, बजट बहुत अच्छा है।’
प्रधानमंत्री ने कहा- यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जंप्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देता हूं। आज देश विकास भी, विरासत भी के मंत्र को लेकर चल रहा है।
विपक्ष ने बजट को निराशाजनक कहा…
- दिल्ली के पूर्व सीएम और एएपी समन्वयक अरविंद केजरीवाल ने कहा- देश के खजाने का एक बड़ा हिस्सा चंद अमीर अरबपतियों के कर्जे माफ करने में चला जाता है। मैंने मांग की थी कि बजट में ये ऐलान किया जाए कि आगे से किसी अरबपति के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे। इस से बचने वाले पैसे से मिडिल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट दी जाए, किसानों के कर्जे माफ किए जाएं। इनकम टैक्स और GST की टैक्स दरें आधी की जाएं। मुझे दुख है कि ये नहीं किया गया।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- हमारे लिए बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में मची भगदड़ में मरने वालों का डेटा महत्वपूर्ण है। सरकार यह नहीं बता पा रही है कि कितने लोग मरे, लापता हुए या घायल हुए। क्या यही है आपके विकसित भारत की परिभाषा कि भगदड़ में लोग मरेंगे।

बजट 2025- ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं, 77 मिनट के भाषण में 9 बार बिहार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सीट के ठीक पीछे बैठे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह विपक्ष को छेड़ते दिखे। वित्त मंत्री के बजट भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष में बैठे सांसदों को इशारा किया कि टेबल थपथपाकर स्वागत करें।
सीतारमण ने शनिवार को ₹50.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट में नौकरीपेशा के लिए 12.75 लाख और बाकी करदाताओं के लिए 12 लाख रुपए तक की आय टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। ऐसा कर सरकार ने मध्यम वर्ग को साधा और दिल्ली को भी जहां 4 दिन बाद 5 फरवरी को वोटिंग है।
दिल्ली की आबादी 3 करोड़ 38 लाख है। इनमें से 40 लाख लोग टैक्स भरते हैं। दिल्ली में 1.55 करोड़ कुल वोटर हैं। पिछले साल अक्टूबर में केजरीवाल ने कहा था कि दिल्लीवाले 1.78 लाख करोड़ इनकम टैक्स देते हैं। नए स्लैब से यहां की 67% मिडिल क्लास आबादी प्रभावित होगी।
सीतारमण ने इलेक्ट्रिक कार, मोबाइल और LED सस्ते होने का रास्ता खोला। कैंसर और कुछ जरूरी दवाओं के दाम भी कम होने का ऐलान किया। उन्होंने 77 मिनट के भाषण में 9 बार बिहार का जिक्र कर राज्य के लिए मखाना बोर्ड बनाने समेत कई घोषणाएं कींं। यहां साल के आखिर में चुनाव होने हैं। वे बजट भाषण के लिए भी बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी साड़ी पहनकर पहुंची थीं।
सबसे पहले टॉप 15 मंत्रालयों को आवंटित रकम का हिसाब देखिए…

बजट 2025 की घोषणाओं को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
————————-
बजट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
बजट 2025 – 10 पॉइंट्स में, फोन-EV सस्ते होंगे, बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनेंगे; टैक्स फ्री इनकम की लिमिट अब ₹12 लाख

इस बार के बजट में सरकार ने 10 बड़ी घोषणाएं की हैं। न्यू टैक्स रिजीम के तहत अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है। सरकार अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश करेगी। पूरी खबर पढ़ें…
आज का एक्सप्लेनर:ओल्ड टैक्स रिजीम को मौत का इंजेक्शन, सरकार क्यों चाहती है लोग ज्यादा पैसे खर्च करें

2025 के बजट में 12 लाख तक की इनकम पर जीरो टैक्स की घोषणा ने सारी महफिल लूट ली। लेकिन ये छूट सिर्फ न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए है। ओल्ड टैक्स रिजीम वालों को राहत देना तो दूर, वित्तमंत्री ने जिक्र तक नहीं किया। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





