The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
संजू टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय: अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाई; इस साल भारत ने सातवीं बार 200+ रन बनाए
[ad_1]
स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में शतक लगाया।
भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 61 रन से हरा दिया। डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में संजू सैमसन की सेंचुरी की मदद से भारत ने 202 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गया।
इस मैच में कई रिकार्ड्स बनें…संजू सैमसन पहले भारतीय बने जिन्होंने टी-20 की दो लगातार पारी में शतक लगाया, एक साल में भारत ने सातवीं बार 200+ रन का स्कोर खड़ा किया, एक टी-20 इनिंग में छक्कों के मामले में संजू ने रोहित शर्मा की बराबरी की। पढ़िए डरबन टी-20 के टॉप रिकॉर्ड्स…
फैक्ट्स-
- संजू सैमसन पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में भारत के बाहर शतक लगाया है। टेस्ट में ये कारनामा विजय मांजरेकर ने 1953 में किया था, जबकि वनडे में राहुल द्रविड़ ने 1999 में भारत के बाहर शतक लगाया था।
- इंडियन विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन ने घर पर और विदेश में दोनों जगह हाईएस्ट स्कोर खड़ा किया है। बांग्लदेश के खिलाफ हैदराबाद में 111 रन की पारी घर पर हाईएस्ट स्कोर है जबकि डरबन टी-20 में खेली गई 107 रन की पारी विदेश में किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के द्वारा खेली गए सबसे अच्छी इनिंग है।
1. टी-20 के लगातार दो मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
संजू सैमसन दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो टी-20 मैच में 2 शतक लगा दिए हैं। उनसे पहले फिल सॉल्ट, गुस्ताव मेकॉन और राइली रूसो ये कारनामा कर चुके हैं।

2. एक साल में सबसे ज्यादा 200+ रन
भारतीय टीम ने दो साल में लगातार दूसरी बार टी-20 में 7 बार 200 या उससे ज्यादा रन स्कोर किए हैं। डरबन में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रन का टारगेट देकर ये उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम के अलावा जापान ने इसी साल 7 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है।

3. किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टी-20i इनिंग में स्पिनर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक इनिंग में स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संजू सैमसन दूसरे और तीसरे नंबर पर है। उन्होंने आज स्पिन बॉलिंग के खिलाफ 27 बॉल पर 58 रन की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी साल 28 बॉल पर 65 रन बनाए थे।

4. किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक टी-20i इनिंग में सिक्स
किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में संजू ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। उन्होंने 107 रन की पारी में 10 छक्का लगाया।

5. भारतीय बैटर द्वारा साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक
साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल के हिसाब से संजू सैमसन ने सबसे तेज शतक लगा दिया। उन्होंने 47 बॉल पर अपनी सेंचुरी पूरी की। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 55 बॉल में शतक लगाया था।

[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





