संघ के सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा ट्राई साईकिल वितरण होगी: मुनि महिमा सागर महाराज ससंघ का पदमपुरा के पदम ज्योति नेत्र चिकित्सालय में हुआ भव्य मंगल प्रवेश – Jaipur News

संघ के सानिध्य में ट्रस्ट द्वारा ट्राई साईकिल वितरण होगी:  मुनि महिमा सागर महाराज ससंघ का पदमपुरा के पदम ज्योति नेत्र चिकित्सालय में हुआ भव्य मंगल प्रवेश – Jaipur News

[ad_1]

दिगंबर जैन मुनि 108 श्री महिमा सागर महाराज ससंघ (6 पिच्छीका ) का मंगलवार को बाडा पदमपुरा के पदम ज्योति नैत्र चिकित्सालय में भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।इस मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ नरेश मे

.

इस मौके पर मुनि संघ ने हास्पिटल का अवलोकन कर गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट एवं डाॅ नरेश मेहता द्वारा किये जा रहे मानव सेवार्थ कार्यों एवं गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा श्री मेहता को आशीर्वाद प्रदान किया। मेहता ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पदम ज्योति नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से अब तक 57 हजार लैंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क किए जा चुके हैं। प्रतिदिन आंखों का नि:शुल्क आउटडोर संचालित किया जा रहा है। माह के तीसरे शनिवार को नैत्र रोगियों की भर्ती की जाकर रविवार को आंखों का आपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण किया जाता है। ट्रस्ट द्वारा रोगी व परिजनों के लिए आवास, अल्पाहार, भोजन, दवाईयां, लैंस, चश्मा इत्यादि सभी नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाती है।

सदस्य विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा श्रीराम की नांगल में वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। साथ ही निर्धन छात्र – छात्राओं के लिए छात्र वृति, पुस्तकें, यूनिफार्म, जरुरत मंद एवं निर्धन परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था, सर्दी से बचाव के लिए कम्बल, शीतल जल की प्याऊ लगाना, वाटर कूलर लगाना, दिव्यांग भाईयों के लिए जयपुर फुट एवं ट्राई साईकिल उपलब्ध करवाना, बाढ पीड़ित, अकाल, तूफान आदि पीडित परिवारों की मदद करना, गौ सेवा, वृक्षारोपण सहित गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवार्थ एवं समाज हित में कई गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

मेहता ने बताया कि गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी के सानिध्य में सन 2022 के चातुर्मास में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरण कार्यक्रम किया गया था। इसी प्रकार से इस वर्ष भी मुनि श्री महिमा सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में वृहद आयोजन करने की श्री मेहता ने घोषणा की। जिसका उपस्थित महानुभावों ने तालियां बजा कर स्वागत किया।

सुबह 9.30 बजे मुनि संघ बैन्ड बाजों के साथ जुलूस के रूप में मुख्य मंदिर के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर अतिशय क्षेत्र पदमपुरा के अध्यक्ष सुधीर जैन, मानद् मंत्री एडवोकेट हेमंत सोगानी, जे एम जैन, सुरेश काला, राज कुमार सेठी, सुभाष पाटनी, पदम पाटनी, मनोज सोनी सहित महिला मण्डल पदमपुरा की सदस्याओं ने सहभागिता निभाई ।

[ad_2]