शिशु देखभाल सप्ताह: नवजात शिशु देखभाल व पोषण के साथ ही संक्रमण को रोकनेके 6 स्टेपस को अपनाने पर विशेष फोकस – Banswara News

शिशु देखभाल सप्ताह:  नवजात शिशु देखभाल व पोषण के साथ ही संक्रमण को रोकनेके 6 स्टेपस को अपनाने पर विशेष फोकस – Banswara News

[ad_1]

शिशु देखभाल सप्ताह कार्यक्रम के समापन पर जानकारी देते डॉ मेघवाल।

राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय बांसवाड़ा में 15 से 21 नवम्बर तक आयोजित नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के समाप्ति समारोह में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विशेषज्ञ एसोसिएट प्रोफेसर व एसएनसीयू मेंटर डॉ. बी.एल. मेघवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता चिकित्सालय के प्रम

.

इस अवसर पर प्रोफेसर मेघवाल का स्वागत अभिनंदन किया और सप्ताह के दौरान की गई जागरूकता गतिविधियों की जानकारी भी दी। समारोह में डॉ. मेघवाल ने बताया कि नवजात में मौत का मुख्य कारण शिशु का समय से पूर्व जन्म होना व संक्रमण हैं । नवजात शिशु की सही देखभाल व पोषण के साथ ही संक्रमण को रोकने के लिए हाथ को धोने की 6 स्टेप संबंधी प्रक्रिया को अपना कर भर्ती नवजात के परिजन में जागरूकता लाकर नियंत्रित किया जा सकता हैं । शिशु के जन्म होते ही उसे मां की छाती पर रखना हैं । जिससे बच्चा खिसक कर मां के स्तन ढूंढेगा, इससे मान में दूध जल्दी से आने लगेगा और वह शिशु को जल्दी से जल्दी पहला पीला गाढा दूध पिला पाएगी जो कि उसके इम्यून सिस्टम के लिए अत्यंत आवश्यक । इस दौरान मां को भी प्रसव होने की जानकारी लग जाएगी और वह प्रसव के दर्द को भूलकर शिशु के उसके जीवन में आने की खुशी महसूस करेगी। जिससे हैप्पी हॉर्मोन निकलने लगेंगे। इस दौरान महाराणा भूपाल राजकीय सामान्य चिकित्सालय के नर्सिंग ऑफिसर व एसएनसीयू मेंटर प्रफुल गांधी, नर्सिंग अधीक्षक दीपक भट्ट, डॉ. प्रद्युमन जैन, डॉ. राहुल जैन, डॉ नमीर खान डॉ पुष्पा डॉ पवन अस्पताल प्रशासक डॉ. वनीता त्रिवेदी, , नोडल ऑफिसर मदर मिल्क बैंक डॉ.कांतिलाल मईडा, वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रामलाल डामोर , वीणा, जया, हर्षा हंसा, पूनम, सभी इंटर्न डॉक्टर सभी नर्सिंग स्टॉफ, यशोदा व परिजन उपस्थित थे ।संचालन डॉ वनीता त्रिवेदी ने किया धन्यवाद नर्सिंग अधीक्षक दीपक भट्ट ने ज्ञापित किया।

[ad_2]