शिक्षा विभाग: रेलवे की तर्ज पर RPSC भी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का शुल्क लौटाएगी, प्रस्ताव भेजा – Ajmer News

शिक्षा विभाग:  रेलवे की तर्ज पर RPSC भी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का शुल्क लौटाएगी, प्रस्ताव भेजा – Ajmer News

[ad_1]

शिक्षा विभाग सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के फार्म अधिक भरने और परीक्षा में उपस्थिति कम रहने से आरपीएससी भी पीड़ित है। स्कूल लेक्चरर संस्कृत शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2024 में रविवार को अभ्यर्थियों की उपस्थिति मात्र 30 फीसदी रही।

.

आरपीएससी ने प्रस्ताव में कहा कि जो अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उन्हें शुल्क बैंक चार्जेज काटकर लौटा दिया जाएगा। रेलवे भी भर्ती में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी प्रथम में उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क बैंक चार्जेज काटकर रिफंड करता है। इसी तरह की व्यवस्था यहां भी लागू करने के लिए सरकार से आग्रह किया गया है। परीक्षा शुल्क लगने से फ्री के चक्कर में आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों की संख्या पर अंकुश लग सकता है।

[ad_2]