The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत को इस्तेमाल किया: सत्ता में आकर भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े; 5 फरवरी आप’दा से मुक्ति का दिन
[ad_1]
नई दिल्ली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया।
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। 5 फरवरी दिल्ली का आप’दा से मुक्ति का दिन है। इस दिन दिल्ली को करप्शन से मुक्ति मिलेगी। AAP सरकार ने दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है।
शाह ने केजरीवाल को लेकर कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली सरकार 10 साल से डिजास्टर बनी हुई है। पूरा देश कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन दिल्ली वाले वहीं रह गए।
इस सम्मेलन में राजधानी के करीब 30,000 झुग्गी बस्तियों के प्रधान ने हिस्सा लिया। शाह ने उनकी समस्याओं को सुना।

शाह के भाषण की अहम बातें…
1. केजरीवाल से काम नहीं होता तो सत्ता छोड़ दें केजरीवाल ने 10 साल में कुछ नहीं किया। अगर आपसे काम नहीं हो पा रहा तो सत्ता छोड़ दो। भाजपा विकास के सारे काम कर देगी। लेकिन ये तो सत्ता छोड़ने वालों में से नहीं हैं। जेल जाकर भी इस्तीफा न देना वाला एकमात्र मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं।
2. केजरीवाल ने खुद के लिए शीशमहल बनाया प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में कहा कि यह मोदी गारंटी है कि एक-एक झुग्गी वालों को पक्का मकान देने का काम भाजपा करेगी। हमने यह करके दिखाया है। हमने गरीब कल्याण के सारे काम 10 साल में धरातल पर किए हैं। हमने साढ़े तीन करोड़ गरीबों को घर दिया।10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस का सिलेंडर दिया, 6 लाख गांव में 2 करोड़ 62 लाख घरों में बिजली दी, 12 करोड़ गरीबों के घर में शौचालय बनाए लेकिन उन्होंने गरीबों के घर से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में खुद के लिए बनाया।
3. हमारे घोषणापत्र में आपकी सभी जरूरतें होंगी दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्ति दिलाना झुग्गियों की जिम्मेदारी है। हमने आपकी सभी जरूरतों की सूची बनाकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी को सौंप दी है। जैसे ही हम जीतेंगे, हम आपकी सभी समस्याओं को दूर कर देंगे। हमारे घोषणापत्र में आपकी सभी जरूरतें होंगी।
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट चुनाव आयोग ने 7 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।
डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…

————————————————–
दिल्ली चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
PM बोले- मैं भी शीश महल बनवा सकता था, लेकिन गरीबों के घर बनवाए

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जनवरी से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। पीएम ने अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए AAP सरकार को आपदा सरकार बताया। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों को इस आपदा सरकार को सत्ता से हटाना है। पढ़ें पूरी खबर…
केजरीवाल बोले- पानी के गलत बिल माफ होंगे: डिटेल चुनाव के बाद बताएंगे

अरविंद केजरीवाल ने 4 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और भाजपा को औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए के वे दिल्ली में एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। हम दिल्ली में पानी के गलत बिल को माफ कर देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





