विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान: गणेश धाम पर प्लास्टिक कचरा उठाकर दिया प्लास्टिक मुक्त सवाई माधोपुर का संदेश – Sawai Madhopur News

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान:  गणेश धाम पर प्लास्टिक कचरा उठाकर दिया प्लास्टिक मुक्त सवाई माधोपुर का संदेश – Sawai Madhopur News

[ad_1]

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक इकठ्ठा करते अधिकारी।

विश्व पर्यावरण दिवस क्षेत्रीय कार्यालय, राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सवाई माधोपुर की ओर से संचालित पर्यावरण जागरूकता सप्ताह समापन बुधवार को हुआ। यह सप्ताह 31 मई से 5 जून तक चला था। सप्ताह के अंतिम दिन गणेशधाम, रणथम्भौर गेट पर प्लास्टिक मुक्त अभियान

.

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, DFO सामाजिक वानिकी श्रवण कुमार रेड्डी औऱ क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा ने प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान उनका नगर परिषद के सदस्यों, स्काउट गाइड के सहयोग से आस-पास के क्षेत्र में फेंकी हुई प्लास्टिक उठाकर प्लास्टिक मुक्त सवाई माधोपुर का संदेश दिया। इस दौरान कलेक्टर, DFO एवं क्षेत्रीय अधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों व लोगों को जूट के थैले वितरित किए। इसी के साथ ही पॉलिथीन थैलियां इस्तेमाल नहीं करने की अपील की। दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मुद्रित‘‘ पर्यावरण संरक्षण के 101 घरेलू उपाय’’ की पुस्तिकाएं वितरित की। अभियान स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के साथ रणथम्भौर आने वाले यात्रियों को सीडबॉल एवं पक्षियों के पानी हेतु परिण्डों का वितरण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के जूनियर इंजीनियर राजकुमार गुर्जर व धर्मराज मीणा, जूनियर साइंटिस्ट ऑफिसर आकांक्षा शर्मा व अंजलि उपाध्याय के अलावा पर्यावरणविद मुकेश सीट व स्काउट सचिव महेश सेजवाल, महावीर प्रसाद जैन मौजूद रहे।

[ad_2]