विधानसभा में बोल रहे थे कांग्रेस विधायक, तभी हुआ कुछ ऐसा मच गया हंगामा

विधानसभा में बोल रहे थे कांग्रेस विधायक, तभी हुआ कुछ ऐसा मच गया हंगामा

[ad_1]

श्रीनगर. जम्‍मू-कश्‍मीर में तकरीबन 10 साल के बाद विधानसभा चुनाव हुआ. चुनाव तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्‍न हुआ. चुनाव बाद कांग्रेस-नेशनल कॉन्‍फ्रेंस की गठबंधन की सरकार बनी. उमर अब्‍दुल्‍ला ने केंद्र शास‍ित प्रदेश की कमान संभालते हुए मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली. कांग्रेस और नेशनल कॉन्‍फ्रेंस में सबकुछ ठीक-ठाक रहने की बात कही जाती रही. हालांकि, शुक्रवार को सदन का नाजार बदला हुआ सा दिखा. कांग्रेस के विधायक जब सदन बोल रहे थे तो विपक्षी दलों के बजाय नेशन कॉन्‍फ्रेंस के नेताओं ने ही टोका-टाकी शुरू कर दी. इसके बाद विधानसभा में गरमा-गरम बहस शुरू हो गई. इस दौरान लगा जैसे सत्‍तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच बहस चल रही हो.

दरअसल, कांग्रेस विधायक और विधानसभा में पार्टी के चीफ व्हिप निजामुद्दीन भट किसी मसले पर अपनी राय रख रहे थे. वह सदन में अपनी बात रख ही रहे थे कि गठबंधन में शामिल और मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला की पार्टी नेशन कॉन्‍फ्रेंस के विधायकों ने बीच में ही टोका-टाकी शुरू कर दी. इससे निजामुद्दीन समेत अन्‍य कांग्रेसी विधायकों के तेवर भी गरम हो गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई. लग रहा था कि सदन में दो विपक्षी नेता आपस में भ‍िड़ पड़े हैं.

विधानसभा में हाथापाई, नारेबाजी
इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे की कॉलर पकड़ ली और धक्कामुक्की करने लगे थे. सदन में हंगामे के चलते पहले विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट, फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी. लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 की वापसी का बैनर लहराया. बैनर पर लिखा था, ‘हम अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली और सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई चाहते हैं.’ भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसका विरोध किया. विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे थे. देखते ही देखते माहौल गरम हो गया था.

गंभीर आरोप
बता दें कि सदन में बैनर लहराने वाले खुर्शीद अहम शेख के भाई पर आतंकी फंडिंग का आरोप है. बैनर लहराने वाले विधायक खुर्शीद अहमद शेख बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई हैं. राशिद को साल 2016 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के आरोप में UAPA के तहत अरेस्ट किया गया था.

टैग: जम्मू समाचार, राष्ट्रीय समाचार, श्रीनगर समाचार

[ad_2]