विक्रांत मैसी ले लेते स्कूल में एक लड़के की जान?: बोले- गुस्से में घूंसा मारा, नहीं पता था कि वह मिर्गी का मरीज है

विक्रांत मैसी ले लेते स्कूल में एक लड़के की जान?:  बोले- गुस्से में घूंसा मारा, नहीं पता था कि वह मिर्गी का मरीज है

[ad_1]

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाल ही में विक्रांत मैसी ने अपने साथ स्कूल में बीती एक दर्दनाक घटना का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि इस घटना ने उन्हें हिंसा से दूर रहने की कसम खाने पर मजबूर कर दिया था।

प्रखर के प्रवचन पॉडकास्ट में विक्रांत ने बताया कि एक बार उन्होंने स्कूल में एक लड़के को घूंसा मारा था। उन्हें नहीं पता था कि वह लड़का मिर्गी का मरीज था।

विक्रांत ने कहा, ‘उस वक्त मैं कराटे सीख रहा था और बहुत जोश में था। एक दिन मैंने एक लड़के को जबड़ा में घूंसा मारा। मुझे नहीं पता था कि वह मिर्गी का मरीज था। घूंसे के बाद लड़के की हालत बिगड़ गई। वह झाग फेंकने लगा और बेहोश हो गया।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सब कुछ चंद सेकंड में हो गया। उसके बड़े भाई ने आकर मुझे जोर से पीटा। मुझे पीटने का दर्द महसूस नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त मुझे डर था कि कहीं लड़का मर न जाए।’

इस घटना ने विक्रांत पर गहरा असर डाला। उन्होंने कराटे छोड़ दिया और हिंसा से दूर रहने की कसम खा ली। विक्रांत ने कहा, ‘मैंने फिर कभी हाथ नहीं उठाया। मुझे एहसास हुआ कि मैं किसी को मार सकता हूं।’

जब होस्ट ने कहा कि विक्रांत की पर्सनालिटी ऐसी नहीं लगती कि वह किसी को मार सकता है, तो एक्टर ने जवाब दिया, ‘पर्सनालिटी भी धोखा दे सकती है, है ना?’

बता दें कि विक्रांत ने ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘गिन्‍नी वेड्स सन्नी’ जैसी कई फिल्मों में साधारण दिखने वाले लेकिन खतरनाक किरदार निभाए हैं। अब विक्रांत फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में नजर आएंगे, जिसमें तापसी पन्नू और सनी कौशल भी हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]