The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
वह ऑफ साइड पर टूट पड़ता है… पुजारा ने बताई टीम इंडिया से कहां हुई बड़ी चूक
[ad_1]
नई दिल्ली. चेतेश्वर पुजारा ने ट्रेविस हेड के खिलाफ भारतीय टीम की रणनीति की जमकर आलोचना की. पुजारा ने कहा कि टीम इंडिया अच्छी तरह जानती थी कि ट्रेविस हेड कहां कमजोर है. फिर भी हमारे गेंदबाज उसके खिलाफ शॉर्ट पिच गेंदें करने में असफल रहे.पुजारा ने हेड को पसंदीदा ऑफ साइड में गेंद करके रन बनाने का मौका देने के लिए भारतीय गेंदबाजों की आलोचना की. बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड ने 141 गेंद पर 140 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 157 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रहा. भारत ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 128 रन बनाए हैं और वह ऑस्ट्रेलिया से अभी 29 रन पीछे है.
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘ ट्रेविस हेड (Travis Head) की कमजोरी शॉर्ट-पिच गेंदें हैं, जो विपक्षी टीम को अच्छी तरह से पता है. हमने देखा कि उसे केवल दो-तीन शॉर्ट पिच गेंद ही की गई. वे (भारतीय तेज गेंदबाज) इसका बेहतर उपयोग कर सकते थे.’ ट्रेविस हेड (140) के आक्रामक शतक से पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरी पारी में 128 रन पर भारत के 5 विकेट झटक कर मैच पर अपना दावा काफी मजबूत कर लिया.
सिराज की एडिलेड में हुई हूटिंग… लोकल ब्वॉय के जश्न में विलेन बना भारतीय पेसर, गुस्से पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज… शमी ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्द हो सकते हैं रवाना, आखिरी 2 टेस्ट खेलेंगे
हेड ने 17 चौके और 4 छक्के जड़े
भारत के खिलाफ लगातार अच्छी बल्लेबाजी करने वाले हेड ने 141 गेंद की अपनी पारी में 17 चौके और चार छक्के जड़कर गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया. हेड की पारी के बाद पैट कमिंस (33/2), स्कॉट बोलैंड (39/2) और मिचेल स्टार्क (49/1) की तिकड़ी ने इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑफ स्टंप के करीब शानदार लाइन-लेंथ वाली गेंदबाजी से भारत के किसी बल्लेबाज को क्रीज पर ज्यादा समय तक टिकने का मौका नहीं दिया.ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए मजबूर करने के लिए भारत को और 29 रन बनाने होंगे. स्टंप्स के समय ऋषभ पंत (28) और नीतिश कुमार रेड्डी (15) क्रीज पर मौजूद थे.
‘हमें उस पर अंकुश लगाने की जरूरत थी’
बकौल चेतेश्वर पुजारा,‘वह (ट्रेविस हे) ऑफ साइड पर हावी होकर खेलता है और हमें उस पर अंकुश लगाने की जरूरत थी. उसके लिए ऑफ साइड पर छह की बजाय पांच क्षेत्ररक्षक लगाना बेहतर रणनीति होती.’ हेड ने 111 गेंद में करियर का आठवां टेस्ट शतक पूरा किया जो गुलाबी गेंद वाले टेस्ट की सबसे तेज शतकीय पारी है. उनकी और मार्नस लाबुशेन (64) की शानदार बल्लेबाजी से भारत के पहली पारी में 180 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाकर 157 रन की बढ़त हासिल की. हेड ने शतक जड़ने के बाद बल्ले को गोद में झुला झुलाया. वह एक महीने पहले ही दूसरी बार पिता बने. उनकी पत्नी बेटे को गोद में लिए एडिलेड स्टेडियम में मौजूद थी.
Tags: Cheteshwar Pujara, भारत बनाम बंद, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ट्रैविस हेड
पहले प्रकाशित : 7 दिसंबर, 2024, 9:18 अपराह्न IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






