लिएंडर पेस मॉडल रिया पिल्लई पर घरेलू हिंसा मामले में दोषी, 8 साल तक लिव-इन में रहे थे साथ

लिएंडर पेस मॉडल रिया पिल्लई पर घरेलू हिंसा मामले में दोषी, 8 साल तक लिव-इन में रहे थे साथ

[ad_1]

मुंबई। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) को उनकी पूर्व पार्टनर व मॉडल-अभिनेत्री रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में दोषी पाया गया है. मुंबई की एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि पेस ने रिया पिल्लई के खिलाफ घरेलू हिंसा के अलग-अलग कृत्य किए हैं. रिया पिल्लई ने 48 वर्षीय पेस के खिलाफ घरेलू हिंसा से संबंधित मामला दर्ज किया था.

लिएंडर पेस के साथ लिव-इन में रहने वालीं रिया पिल्लई ने 2014 में महिला घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण प्राप्त करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. पिल्लई का कहना था कि वह पेस के साथ लिव-इन रिलेशन में 8 साल से रह रही थीं. उनका दावा था कि पेस ने अपने कृत्यों और व्यवहार से उनका शाब्दिक, भावनात्मक और आर्थिक शोषण किया जिसकी वजह से उन्हें भयानक भावनात्मक हिंसा और पीड़ा का सामना करना पड़ा है.

इसे भी देखें, किम शर्मा और लिएंडर पेस ने किया दोस्तों के साथ डिनर, PHOTOS में मस्ती करते आए नजर

दालत ने यह भी निर्देश दिया है कि यदि रिया पिल्लई साझे आवास से अलग रहना चाहती हैं तो पेस को उन्हें एक लाख रुपये मासिक गुजारा भत्ते के अलावा किराया के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह देने होंगे. इस मामले में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोमल सिंह राजपूत ने फरवरी-2022 की शुरुआत में ही आदेश दिया था, लेकिन इसकी प्रति बुधवार को उपलब्ध कराई गई.

मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा, ‘यह साबित हो चुका है कि प्रतिवादी ने घरेलू हिंसा के विभिन्न कृत्य किए.’ एक लाख रुपये प्रतिमाह गुजारा भत्ता और प्रतिमाह 50 हजार रुपये किराये के तौर पर देने के निर्देश के अलावा अदालत ने कहा कि यदि पिल्लई अपने साथी पेस के साथ रहना चाहती हैं तो उन्हें किराये की राशि नहीं मिलेगी. मजिस्ट्रेट ने कहा कि टेनिस में पेस का करियर ‘लगभग खत्म’ हो चुका है, ऐसे में यदि पिल्लई को गुजारा भत्ते के अलावा उन्हें किराये के मकान में रहने का आदेश दिया जाता है तो यह ज्यादती होगी.’

टैग: लिएंडर पेस, लिएंडर पेस प्रेम प्रसंग, खेल समाचार

[ad_2]