रोहित शर्मा ने पूरी की फिफ्टी, खुशी से झूम उठी ऋतिका सजदेह, रिएक्शन वायरल

रोहित शर्मा ने पूरी की फिफ्टी, खुशी से झूम उठी ऋतिका सजदेह, रिएक्शन वायरल

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और जीत में अहम भूमिका निभाई. रोहित शर्मा ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए. उन्होंने चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया था. रोहित की फिफ्टी के बाद उनकी वाइफ ऋतिका सजदेह का रिएक्शन देखने लायक था.

दरअसल, रोहित शर्मा के साथ उनकी वाइफ ऋतिका सजदेह भी अमेरिका पहुंची है. आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में भी वह स्टेडियम में नजर आई. जब रोहित शर्मा ने चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया तो वह खुशी से झूम उठी और ताली बजाकर उनका मनोबल बढ़ाने लगी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ऋतिका वीडियो में काफी खुश दिखाई दे रही है.

T20 World Cup: पापुआ न्यू गिनी की शर्मनाक हार, युगांडा ने 10 गेंद रहते हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत



[ad_2]