रोनाल्डो के सोशल मीडिया पर 100 करोड़ फॉलोअर्स: यह आंकड़ा छूने वाले पहले व्यक्ति; अकेले इंस्टाग्राम पर 60 करोड़ फॉलोअर्स

रोनाल्डो के सोशल मीडिया पर 100 करोड़ फॉलोअर्स:  यह आंकड़ा छूने वाले पहले व्यक्ति; अकेले इंस्टाग्राम पर 60 करोड़ फॉलोअर्स

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • खेल
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम फॉलोअर्स | यूट्यूब सब्सक्राइबर्स की संख्या

स्पोर्ट्स डेस्क6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के पहले व्यक्ति हो गए हैं जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक बिलियन यानी 100 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। रोनाल्डो ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

रोनाल्डो ने यह उपलब्धि हासिल करने के बाद गुरुवार को एक पोस्ट किया। इस पोस्ट के अंत में लिखा- मुझ पर विश्वास करने, अपना समर्थन देने और मेरे जीवन का हिस्सा बनने के लिए आपका धन्यवाद।

अकेले इंस्टारग्राम पर 60 करोड़ फॉलोअर्स रोनाल्डो के सोशल मीडिया फॉलोअर्स में इंस्टाग्राम पर 638 मिलियन (63.8 करोड़) से ज्यादा, एक्स पर 113 मिलियन (11.3 करोड़) से ज्यादा, फेसबुक पर 170 मिलियन (17 करोड़) और यूट्यूब पर 60 मिलियन (6 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिलेब्रिटी हैं। दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं। उनके 500 मिलियन (50 करोड़) फॉलोअर्स हैं।

हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया रोनाल्डो ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना चैनल लॉन्च किया था। फिलहाल उनके यूट्यूब पर 60 मिलियन (6 करोड़) से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने यूट्यूब पर सबसे तेज एक मिलियन यानी 10 लाख सब्सक्राइबर्स का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

चैनल पर एक दिन से भी कम समय में 13 मिलियन (1.3 करोड़) से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए थे। यह भी एक रिकॉर्ड है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स का रिकॉर्ड हैम्स्टर कोम्बैट चैनल के नाम था।

900 गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी रोनाल्डो ने इसी साल 5 सितंबर को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया था। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं।

रोनाल्डो ने यह माइलस्टोन हासिल करने के बाद सोशल मीडिया पर अपने फुटबॉल के सफर का एक क्लिप शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोनाल्डो ने सभी फैंस को शुक्रिया कहा। साथ ही कहा कि उन्होंने काफी समय से यह सपना देखा था, जो पूरा हो चुका है। अभी कुछ और सपने पूरे करने बाकी हैं।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें…

चेन्नई टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने की प्रैक्टिस: लंदन से सीधे चेन्नई पहुंचे कोहली; 19 सितंबर से बांग्लादेश से मुकाबला

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने शुक्रवार को चेन्नई में जमकर पसीना बहाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम की प्रैक्टिस की फोटोज ट्वीट की है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के बाकी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट बारिश के कारण बिना गेंद डले रद्द: भारतीय मैदानों पर ऐसा पहली बार; ओवरऑल 8वां मैच

अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड एकमात्र टेस्ट बारिश के कारण रद्दकर दिया गया है। नोएडा में शुक्रवार सुबह से बारिश होती रही और मैदान पर पानी भर गया। मैच ऑफिशियल ने सुबह मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द करने का फैसला किया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा- ‘ग्रेटर नोएडा में अभी भी बारिश हो रही है। मैच अधिकारियों ने लगातार बारिश के कारण 5वें और अंतिम दिन का खेल भी रद्द कर दिया है।’ पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]