रेखा गुप्ता ने LG वी.के. सक्सेना से की मुलाकात, दिल्ली में सरकार बनाने का पेश किया दावा

रेखा गुप्ता ने LG वी.के. सक्सेना से की मुलाकात, दिल्ली में सरकार बनाने का पेश किया दावा

[ad_1]

अधिक पढ़ें

दिल्ली नया सीएम नाम लाइव अपडेट: दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान हो गया है. भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है. रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी. बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव प्रवेश वर्मा और विजेंद्र गुप्ता ने रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया.

दरअसल, रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं. उन्होंने शालीमार बाग सीट पर ‘आप’ की बंदना कुमारी को 29,595 मतों के अंतर से हराया. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है.

दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है. इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है. निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा.

पीएम मोदी और अमित शाह सहित बीजेपी के शीर्ष नेतृत्‍व ने कई दौर की बैठक के बाद दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया है. रेखा गुप्ता के अलावा सीएम पद को लेकर प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित कई नामों की अटकलें चल रही थी, जो अब खत्म हो चुकी है.

[ad_2]