The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
रामगोपाल वर्मा ने ए-लिस्टर्स पर की आपत्तिजनक पोस्ट: AI जनरेटेड वीडियो में एक्स के साथ दिखे सेलेब्स, सलमान के साथ दिखाया गया काला हिरण
[ad_1]
13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रामगोपाल वर्मा कई बार अपनी भड़काऊ और आपत्तिजनक सोशल मीडिया के चलते विवादों से घिर चुके हैं। हाल ही में फिर उन्होंने बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की है, जिसकी यूजर्स आलोचना कर रहे हैं। जबकि कुछ दिनों पहले ही विवादित पोस्ट के चलते उनके खिलाफ 2 शिकायतें दर्ज हुई हैं।
दरअसल, रामगोपाल वर्मा ने हाल ही में अपने X प्लेटफॉर्म (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट शेयर कर लिखा, मुझे शक है कि पूरे बॉलीवुड में हम कहीं भी इतनी क्रिएटिविटी ढूंढ पाएंगे।

शेयर किए गए वीडियो में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्टर्स को उनके एक्स के साथ दिखाया गया है। इस वीडियो को स्क्विड गेम्स सीरीज के विजुअल में सेलेब्स के चेहरे मोर्फ कर AI से जनरेट किया गया है। वीडियो में ऋतिक के साथ कंगना रनोट, सलमान के साथ ऐश्वर्या, अमिताभ बच्चन के साथ रेखा और कटरीना कैफ के साथ एक्स रणबीर, बिपाशा बासु के एक्स जॉन अब्राहम को दिखाया गया है।
वहीं वीडियो के आखिर में सभी सेलेब्स के मौजूदा पार्टनर्स को उन्हें शूट करते दिखाया गया है। स्क्विड गेम थीम के इस AI जनरेटेड वीडियो में मास्टरमाइंड की जगह विवेक ऑबेरॉय हैं। सबसे आखिर में सलमान खान को काले हिरण के साथ दिखाया गया है। रामगोपाल वर्मा की इस पोस्ट पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
इसके अलावा रामगोपाल वर्मा ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर भी मुंबई पुलिस की आलोचना की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, सैफ अली खान पर हुए हमले के रहस्य और इससे जुड़ीं हजारों अटकलों के बारे में पुलिस के पास एक ऐसा प्रवक्ता क्यों नहीं है, जो पब्लिक इंट्रेस्ट पर समय-समय पर इस मामले की जानकारी मीडिया को दे। जैसा अमेरिका में हैं।

11 नवंबर को विवादित पोस्ट करने पर हुई थी शिकायत
बताते चलें कि रामगोपाल वर्मा अक्सर विवादित पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। विवाद बढ़ने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। राम गोपाल वर्मा के खिलाफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की धारा 67 और बीएनएस की धारा 336 (4), 352 (2) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी।

इसके अलावा रामगोपाल वर्मा द्रौपदी मुर्मू पर भी अभद्र टिप्पणी कर फंस चुके हैं। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं? इस ट्वीट के बाद कई लोग अपत्ति जताई थी। तेलंगाना के बीजेपी नेता गुडूर रेड्डी ने हैदराबाद के एबिड्स पुलिस स्टेशन में राम गोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने वर्मा पर एनडीए की उम्मीदवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाया है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





