राज्यमंत्री के.के विश्नोई रविवार को करेंगे आदर्श स्टेडियम में ध्वजारोहण: शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, सांस्कृतिक सहित अलग-अलग प्रोग्रामों का आयोजन – Barmer News

राज्यमंत्री के.के विश्नोई रविवार को करेंगे आदर्श स्टेडियम में ध्वजारोहण:  शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, सांस्कृतिक सहित अलग-अलग प्रोग्रामों का आयोजन – Barmer News

[ad_1]

बाड़मेर जिले में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के. विश्नोई प्रातः 9 बजे तिरंगा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार मार्च पास्ट में परेड कमाण्डर सी.आई. सुमेरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में बीएसएफ, आरएसी, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी सीनियर गर्ल्स एवं स्काउट एंड गाइड से रेंजर दल शामिल होगें।

इसके पश्चात् राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैंड दल की सुरताल पर छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके पश्चात माल गोदाम रोड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं समूह गान की प्रस्तुति देगी। इस दौरान बालचरों की ओर से पिरामिड प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग राज्यमंत्री के.के. विश्नोई उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद ख्यातनाम अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार स्वरूप पंवार देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बाडमेर जिले के स्वतत्रंता सैनानियों एवं शहीदों के परिजनों का सम्मान करेंगे। इस दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत माल गोदाम रोड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं की ओर से सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में नागरिक सुरक्षा का संयुक्त अभ्यास होगा। इसके माध्यम से आपदा अथवा हवाई हमला होने की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के बारे में अभ्यास के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसके उपरांत विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन एवं कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान होगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रात्रि 7 बजे भगवान महावीर टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इधर, बाड़मेर जिले में जिला मुख्यालय पर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा । गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी कार्यालयों, भवनों, चौराहों पर आकर्षक रोशनी की गई है। क्रिकेट एवं बास्केटबाल मैच: गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को दोपहर एक बजे जिला प्रशासन तथा जिला क्रिकेट संघ एवं पत्रकार संघ के मध्य आदर्श स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित होगा। इसके अलावा जिला प्रशासन एवं जिला बास्केटबाल संघ की टीम का भारतीय सेना एवं बाड़मेर पुलिस के साथ महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन रोड़ में सांय 5 बजे बास्केटबाल मैच होगा।

[ad_2]