The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
राजस्थान में भजनलाल सरकार ने किए 108 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें सूची
[ad_1]
जयपुर. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए गुरुवार रात को 108 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इनमें कई बड़े पदों पर आमूलचूल बदलाव किया गया है. वहीं 20 IAS अधिकारियों को उनके विभाग के अतिरिक्त भी अन्य विभागों का चार्ज दिया गया है. कई अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतिक्षा में भी रखा गया है. भजनलाल सरकार की इस प्रशासनिक सर्जरी में सिनियर से लेकर जूनियर आईएएस अधिकारी शामिल हैं.
राजस्थान कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार रवि जैन को शासन सचिव पर्यटन विभाग, डॉ. समित शर्मा को शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपालन, रवि कुमार सुरपुर को शासन सचिव वित्त (राजस्व) विभाग, आरुषि मलिक को शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, डॉ. जोगाराम को शासन सचिव सामान्य प्रशासन मंत्रिमंडल सचिवालय, पी. रमेश को शासन सचिव देवस्थान विभाग और आरती डोगरा को अध्यक्ष डिस्कॉम्स जयपुर एवं प्रबंध निदेशक JVVNL लगाया गया है.
आनंदी बनीं JDA आयुक्त
इसी तरह से आनंदी को आयुक्त JDA जयपुर, शुचि त्यागी को शासन सचिव परिवहन विभाग, राजन विशाल को शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी एवं पंचायती राज, अर्चना सिंह को शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, महेंद्र सोनी को शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग, विजयपाल सिंह को आयुक्त पर्यटन विभाग और शैली किशनानी को अतिरिक्त महानिदेशक HCM रीपा का जिम्मा सौंपा गया है.
डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी होंगे जयपुर कलेक्टर
इनके अलावा सुषमा अरोड़ा को प्रबंध निदेशक RTDC, रश्मि गुप्ता को संभागीय आयुक्त जयपुर, कुमार पाल गौतम को निदेशक एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव स्थानीय निकाय, घनेंद्र भान चतुर्वेदी को सचिव राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग, प्रकाश राजपुरोहित आयुक्त वाणिज्यिक कर विभाग, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को जिला कलेक्टर जयपुर, इंद्रजीत सिंह प्रबंध निदेशक रीको और कन्हैयालाल स्वामी को विशिष्ट शासन सचिव गृह विभाग लगाया गया है.
शुभ्रा सिंह होंगी रोडवेज अध्यक्ष
IAS शुभ्रा सिंह को अध्यक्ष राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, श्रेया गुहा को अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास विभाग, भास्कर ए. सावंत को प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल, अश्विनी भगत को प्रमुख शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, राजेश कुमार यादव को प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग, हेमंत कुमार गेरा को अध्यक्ष, राजस्व मंडल और गायत्री ए. राठौड़ को प्रमुख शासन सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं पंचायती राज विभाग लगाया गया है।
वैभव गालरिया बने प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग
इसी तरह से IAS वैभव गालरिया को प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, टी. रविकांत को प्रमुख शासन सचिव खान एवं पेट्रोलियम विभाग, सुबीर कुमार को प्रमुख शासन सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, भवानी सिंह देथा को सदस्य राजस्व मंडल अजमेर, विकास सीतारामजी भाले अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण जयपुर, मंजू राजपाल को शासन सचिव एवं पंजीयक सहकारिता विभाग, नवीन जैन को शासन सचिव वित्त (व्यय) विभाग, डॉ. कृष्णकांत पाठक को शासन सचिव कार्मिक विभाग, भानूप्रकाश एटूरू को शासन सचिव जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और डॉ. नीरज कुमार पवन को शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग लगाया गया है.
टैग: भजन लाल शर्मा, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार
पहले प्रकाशित : 6 सितंबर, 2024, 06:53 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






