राजस्थान फिल्म पॉलिसी को बनाया जा रहा सरल: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बोली- आईफा के मंच पर किया जाएगा लॉन्च, पर्यटन को होगा फायदा – Jaipur News

राजस्थान फिल्म पॉलिसी को बनाया जा रहा सरल:  उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी बोली- आईफा के मंच पर किया जाएगा लॉन्च, पर्यटन को होगा फायदा – Jaipur News

[ad_1]

राजस्थान में पर्यटन और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों को और अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है।

राजस्थान में पर्यटन और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों को और अधिक सरल और प्रभावी बनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पर्यटन भवन में हुई एक बैठक के बाद कहा कि राजस्थान पर्यटन नीति और राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर में 8-9 मार्च को IIFA 25 पुरस्कार समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और राज्य में फिल्मों की शूटिंग में भी वृद्धि होगी।

इस आयोजन से राजस्थान पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी और राज्य में फिल्मों की शूटिंग में भी वृद्धि होगी।

बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग रवि जैन और पर्यटन आयुक्त विजय पाल सिंह की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीतियों को सरल बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता राजस्थान को अपने शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुन सकें।

उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन का सशक्त ब्रांडिंग करने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर सके।

पर्यटन नीति में नवाचार और डिजिटल इनिशिएटिव

दीया कुमारी ने कहा कि पर्यटन नीति में सेगमेंट-वाइज नवाचार किया जाए ताकि इससे जुड़े स्टेकहोल्डर्स और इकाइयां अधिकतम योगदान दे सकें। साथ ही, नीति में डिजिटल इनिशिएटिव को भी शामिल करने का निर्देश दिया, जिससे राजस्थान पर्यटन को आधुनिक तकनीक के जरिए बेहतर प्रचार मिल सके।

आईफा 25 के सफल आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके तहत राजस्थान की विभिन्न लोकेशंस पर कई तरह की शूटिंग भी चल रही हैं। राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को इसी दौरान लॉन्च किया जाएगा। दीया कुमारी ने कहा कि यह नीति सरल और व्यावहारिक होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता राजस्थान में शूटिंग करने के लिए प्रेरित हों। इन नीतियों के लागू होने से राजस्थान में पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और राजस्थान एक प्रमुख ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में उभरेगा।

[ad_2]